शुद्ध पेयजल पीएं, निजी टैंकों की सफाई का रखें ध्यान : गुप्ता

गर्मी में जलजनित रोगों का खतरा, जल शक्ति विभाग ने जारी की स्वास्थ्य एडवाइजरीशुद्ध पेयजल पीएं, निजी टैंकों की सफाई का रखें ध्यान : गुप्तासंवाद न्यूज एजेंसी मंडी। गर्मी के मौसम में जलजनित रोगों की आशंका बढ़ गई है। इसे देखते हुए जल शक्ति विभाग ने उपभोक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि उपभोक्ता केवल विभाग की ओर से आपूर्ति किए जा रहे पेयजल का ही उपयोग करें। स्वच्छता मानकों का कड़ाई से पालन करें। विभाग ने संक्रमण से बचने के लिए सावधानी बरतने की अपील की है। कहा कि लोग निजी जल भंडारण टैंकों को नियमित रूप से साफ करें और हमेशा ढक कर रखें। पाइपलाइन में किसी भी प्रकार का रिसाव होने पर उसे तुरंत ठीक करवाएं, क्योंकि यहां से दूषित कण पानी में मिल सकते हैं। विशेष परिस्थितियों में या पानी के रंग में बदलाव दिखने पर उसे उबालकर या क्लोरिनेशन के बाद ही पीएं। यदि क्षेत्र में पीलिया का कोई मामला संज्ञान में आता है तो तुरंत विभाग को सूचित करें।विभाग ने चेतावनी दी है कि घरेलू कनेक्शन का व्यावसायिक उपयोग करने वाले उपभोक्ता एक सप्ताह के भीतर अपने कनेक्शन को व्यावसायिक श्रेणी में बदलवा लें। साथ ही जिन उपभोक्ताओं के बिल लंबित हैं, वे एक सप्ताह में भुगतान कर दें, अन्यथा बिना सूचना के कनेक्शन काट दिए जाएंगे।बावड़ियों और कुओं के पानी की कर रहे जांच विभाग पारंपरिक स्रोतों जैसे बावड़ियों और कुओं के पानी की भी जांच करवा रहा है, जिससे जन स्वास्थ्य सुरक्षित रहे। अनावश्यक जल बर्बादी से बचे। यह न केवल सामाजिक जिम्मेदारी है बल्कि आपके बिल को भी नियंत्रित रखता है।विभाग जो पानी घरों तक पहुंचा रहा है, वह पूरी तरह सुरक्षित है। मंडी शहर में पेयजल की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए रैपिड सैंड फिल्ट्रेशन और गैसीय क्लोरिनेशन जैसी आधुनिक प्रक्रियाओं का उपयोग किया जा रहा है। प्रतिदिन विभिन्न क्षेत्रों से पानी के नमूने लेकर लैब में परीक्षण किया जाता है।इ. रोहित गुप्ता, सहायक अभियंता जलशक्ति विभाग मंडी

#DrinkPureDrinkingWater #TakeCareOfCleaningPrivateTanks:Gupta #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 04, 2026, 17:57 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




शुद्ध पेयजल पीएं, निजी टैंकों की सफाई का रखें ध्यान : गुप्ता #DrinkPureDrinkingWater #TakeCareOfCleaningPrivateTanks:Gupta #VaranasiLiveNews