Himachal: ड्राइंग की उत्तरपुस्तिकाओं से की गई छेड़छाड़, फोरेंसिंक जांच में खुलासा; बोर्ड को मिली रिपोर्ट

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला झंडूता में परीक्षा देने वाले ज्योरा स्कूल के विद्यार्थियों की ड्राइंग की उत्तरपुस्तिकाओं के साथ छेड़छाड़ की शिकायत जांच में सही पाई गई है। फोरेंसिक जांच में उत्तरपुस्तिकाओं में कुछ उत्तरों को काटकर दोबारा लिखा पाया गया है। लिखावट भी विद्यार्थियों की हैंडराइटिंग से अलग पाई गई है। रिपोर्ट आने के बाद अब हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड मामले की जांच के लिए कमेटी गठित कर रहा है, ताकि यह पता चल सके कि किसने सही उत्तर काटकर गलत लिखे थे। बोर्ड ने नौ उत्तरपुस्तिकाएं जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजी थीं।

#CityStates #Shimla #Kangra #Hpbose #DrawingAnswerSheets #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 02, 2026, 21:02 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Himachal: ड्राइंग की उत्तरपुस्तिकाओं से की गई छेड़छाड़, फोरेंसिंक जांच में खुलासा; बोर्ड को मिली रिपोर्ट #CityStates #Shimla #Kangra #Hpbose #DrawingAnswerSheets #VaranasiLiveNews