Can Onion Prevent Heat Stroke: क्या जेब में प्याज रखने से वाकई लू नहीं लगती है? यहां जानें सच्चाई
Can Onion Prevent Heat Stroke: गर्मी का मौसम आते ही लू लगने का खतरा तेजी से बढ़ जाता है। इस मौसम में सबसे ज्यादा दिक्कत उत्तर भारत में होती है, क्योंकि यहां कई हिस्सों में का तापमान 45–50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। ऐसे में लोगों के बीच कई देसी नुस्खे प्रचलित हैं, जिनका इस्तेमाल आज भी किया जाता है। दरअसल, इसी तरह के एक नुस्खे का जिक्र हाल ही में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे तेज गर्मी से बचाव के लिए सिर ढकने और जेब में प्याज रखने की सलाह देते नजर आए। उन्होंने इसे “सुरक्षा कवच” तक बताया। यह मान्यता लंबे समय से ग्रामीण भारत में चली आ रही है, जहां लोग मानते हैं कि प्याज शरीर की गर्मी को सोख लेता है और लू से बचाता है। लेकिन क्या इस मान्यता के पीछे कोई वैज्ञानिक आधार है या यह सिर्फ एक मिथक है आइए जानते हैं इसकी सच्चाई।
#HealthFitness #National #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 29, 2026, 10:35 IST
Can Onion Prevent Heat Stroke: क्या जेब में प्याज रखने से वाकई लू नहीं लगती है? यहां जानें सच्चाई #HealthFitness #National #VaranasiLiveNews
