Noida News: तीसरे दिन भी सेक्टर-19 में गंदे पानी की सप्लाई, 500 परिवार परेशान

फोटो -पाइपलाइन की फ्लशिंग के बाद भी समस्या खत्म नहीं हुईमाई सिटी रिपोर्टर नोएडा। सेक्टर-19 में पेयजल संकट खत्म नहीं हो रहा है। तीसरे दिन शुक्रवार सुबह भी कई घरों में गंदा और बदबूदार पानी आया, जिससे करीब 500 परिवार परेशान हुए। सेक्टर-19 आरडब्ल्यूए अध्यक्ष आरसी गुप्ता व अन्य स्थानीय लोगों के मुताबिक, तीन दिनों से गटर जैसा पानी आ रहा है। पानी के लिए बोतलबंद पानी खरीदना पड़ रहा है और रोजमर्रा के काम भी प्रभावित हो रहे हैं। अधिकारियों ने दिनभर पाइपलाइन की फ्लशिंग कराई, जिसके चलते शाम तक कुछ घरों में कुछ हद तक साफ पानी आने लगा, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। कई सेक्टरों में पहुंच रहा मटमैला और दुर्गंधयुक्त पानीसेक्टर-117 और सेक्टर-51 में भी दुर्गंध युक्त मटमैला पानी पहुंच रहा है। ऐसे में निवासियों ने सेक्टरों में फ्लशिंग की मांग की है, ताकि पाइपलाइन में मौजूद गंदगी को फ्लशिंग के जरिए निकाला जा सके।

#DirtyWaterSupplyContinuesForTheThirdDayInSector-19 #Leaving500FamiliesInTrouble. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 24, 2026, 18:07 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Noida News: तीसरे दिन भी सेक्टर-19 में गंदे पानी की सप्लाई, 500 परिवार परेशान #DirtyWaterSupplyContinuesForTheThirdDayInSector-19 #Leaving500FamiliesInTrouble. #VaranasiLiveNews