धनुष: 'पूरे भारत में उनके जैसी सीता नहीं मिलेगी', साई पल्लवी के सपोर्ट में उतरे अभिनेता, आलोचकों को दिया जवाब

नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने को लेकर साई पल्लवी लगातार चर्चा में हैं। फिल्म में उनकी कास्टिंग को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। अब अभिनेता धनुष ने साई पल्लवी का समर्थन करते हुए उनकी जमकर तारीफ की है। उन्होंने साई की भक्ति, व्यक्तित्व और एक्टिंग की तारीफ करते हुए उनके सीता के किरदार को लेकर हो रही आलोचना पर सवाल उठाए हैं। दरअसल, धनुष और साई पल्लवी जल्द ही फिल्म 'ओम' में एक साथ नजर आने वाले हैं। दोनों करीब नौ साल बाद साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने फिल्म 'मारी 2' में साथ काम किया था। फिल्म के प्री-रिलीज इवेंट के दौरान धनुष ने साई पल्लवी के साथ काम करने का अनुभव साझा किया और उनकी तारीफ की।

#Bollywood #Entertainment #SouthCinema #National #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 10, 2026, 04:41 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




धनुष: 'पूरे भारत में उनके जैसी सीता नहीं मिलेगी', साई पल्लवी के सपोर्ट में उतरे अभिनेता, आलोचकों को दिया जवाब #Bollywood #Entertainment #SouthCinema #National #VaranasiLiveNews