वाहनों की बंपर डिलीवरी!: देश की प्रमुख कार निर्माता कंपनियों ने धनतेरस पर कितनी गाड़ियां डिलीवर कीं?
नवरात्रि में शानदार बिक्री दर्ज करने के बाद भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग ने धनतेरस 2026पर भी वाहनों की रिकॉर्ड डिलीवरी दर्ज की है। अक्तूबर महीने की खुदरा बिक्री में आई मामूली गिरावट के बाद, धनतेरस के दिन हुई इस बंपर बिक्री से देश के प्रमुख कार निर्माताओं और ऑटो डीलरों के चेहरे खिल गए हैं। सकारात्मक उपभोक्ता भावना और पिछले वर्ष के जीएसटी दर में कटौती के अनुकूल प्रभावों के कारण इस त्योहारी सीजन में वाहनों की मांग चरम पर है। ऑटो कंपनियों को पूरा भरोसा है कि बिक्री की यह तेज रफ्तार दिवाली और पूरे नवंबर महीने में भी लगातार बनी रहेगी। देश की प्रमुख कार निर्माता कंपनियों ने धनतेरस पर कितनी गाड़ियां डिलीवर कीं भारत की प्रमुख पैसेंजर व्हीकल कंपनियों ने धनतेरस पर भारी डिलीवरी आंकड़े दर्ज किए हैं: Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी): देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी ने अनुमान जताया है कि उसने धनतेरस के अवसर पर 30,000 यूनिट्स से अधिक गाड़ियों की डिलीवरी की है। हालांकि,पिछले साल धनतेरस पर कंपनी ने 50,000 यूनिट्स डिलीवर की थीं। Tata Motors (टाटा मोटर्स): स्वदेशी कार निर्माता ने धनतेरस पर लगभग 12,000 यूनिट्स की डिलीवरी की उम्मीद जताई है। Hyundai India (हुंडई इंडिया): ह्यूंदै को धनतेरस से दिवाली के बीच अपनी डिलीवरी में लगभग 14 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 16,000 यूनिट्स दर्ज करने का अनुमान है। ऑटो इंडस्ट्री के दिग्गजों और अधिकारियों का इस त्योहारी मांगपर क्या कहना है विभिन्न ऑटो कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारियों ने बिक्री की इस रफ्तार पर अपनी प्रतिक्रिया साझा की है: मारुति सुजुकी: मारुति सुजुकी के सीनियर एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (मार्केटिंग एंड सेल्स) पार्थो बनर्जी ने बताया कि यह मांग केवल एक दिन तक सीमित नहीं है। 14 सितंबर (गणेश चतुर्थी) से 6 नवंबर (धनतेरस) के बीच मारुति सुजुकी ने 4 लाख से अधिक वाहनों की खुदरा बिक्री दर्ज की है।जो पिछले साल की समान अवधि में दर्ज 3.46 लाख यूनिट्स से काफी अधिक है। टाटा मोटर्स: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी अमित कामत ने कहा कि धनतेरस पर ग्राहकों का रिस्पॉन्स असाधारण रहा है और दिवाली की 'मुहूर्त डिलीवरी' बुधवार तक जारी रहेगी। महिंद्रा एंड महिंद्रा: एमएंडएम के ऑटो और फार्म सेक्टर के कार्यकारी निदेशक व सीईओ राजेश जेजुरिकर ने कहा कि अधिकांश पोर्टफोलियो में डीलरशिप पर स्टॉक का स्तर लगभग शून्य है और ट्रांजिट वाहनों को छोड़कर केवल 8-9 दिनों से भी कम का स्टॉक बचा है। फोर्स मोटर्स: कमर्शियल वाहन निर्माता फोर्स मोटर्स के प्रबंध निदेशक प्रासन फिरोदिया ने कहा कि भले ही धनतेरस पैसेंजर व्हीकल्स के लिए जाना जाता है, लेकिन उनके कमर्शियल सेगमेंट में भी शानदार मांग देखी जा रही है और यह तेजी पूरे नवंबर जारी रहने की उम्मीद है। ऑटो डीलर्स (FADA) और सेकेंड-हैंड कार बाजार का क्या रुझान है 5 गुना बढ़ी बिक्री: फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशंस (FADA) के पूर्व अध्यक्ष विंकेश गुलाटी के अनुसार, धनतेरस के दिन बिक्री सामान्य दिनों की तुलना में लगभग पांच गुना अधिक होती है। पिछले साल जीएसटी दर में कटौती के बाद आए हाई-बेस के बावजूद इस साल बिक्री काफी सकारात्मक रही है। ऑल-राउंड डिमांड: फाडा के अध्यक्ष साई गिरिधर ने कहा कि टू-व्हीलर, फोर-व्हीलर और कमर्शियल व्हीकल -सभी सेमेंट्स में जबरदस्त मांग है। हालांकि इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर और फोर-व्हीलर सेगमेंट में थोड़ी सप्लाई रुकावट देखी जा रही है। यूज्ड-कार मार्केट में सप्लाई कम: नए वाहनों के अलावा, प्री-ओन्ड (सेकेंड-हैंड) कार बाजार में भी त्योहारी मांग चरम पर है। कई यूज़्ड-कार विक्रेताओं के अनुसार, बाजार में इस्तेमाल की गई गाड़ियों की मांग उपलब्ध आपूर्ति से काफी अधिक निकल चुकी है।
#Automobiles #National #AutoSales #DhanterasAutoSales #DhanterasCarSales #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 07, 2026, 14:29 IST
वाहनों की बंपर डिलीवरी!: देश की प्रमुख कार निर्माता कंपनियों ने धनतेरस पर कितनी गाड़ियां डिलीवर कीं? #Automobiles #National #AutoSales #DhanterasAutoSales #DhanterasCarSales #VaranasiLiveNews
