आज धनतेरस पर खरीदारी का है शुभ संयोग, सोना-चांदी लेने से पहले जानें अपने शहर का पूजा मुहूर्त, देखें पूरी लिस्ट
हिंदू धर्म में धनतेरस का पर्व विशेष महत्व रखता है। हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस मनाया जाता है। इसे धनत्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, समुद्र मंथन के दौरान भगवान धन्वंतरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। इसी कारण इस दिन को धन्वंतरि जयंती के रूप में भी मनाया जाता है। धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा करने का विधान है। मान्यता है कि इस दिन शुभ मुहूर्त में खरीदारी करने से घर में सुख-समृद्धि और धन-वैभव का आगमन होता है। इस अवसर पर लोग सोना-चांदी, बर्तन, गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति या तस्वीर, झाड़ू, पीली कौड़ी, कमलगट्टा और धनिया जैसी चीजें खरीदते हैं। आइए जानते हैं साल 2026 में धनतेरस की पूजा का शुभ समय और अलग-अलग शहरों में खरीदारी के लिए शुभ मुहूर्त।
#Festivals #National #Dhanteras2026 #DhanterasToday #DhanterasShubhMuhurat #DhanterasPujaMuhurat #DhanterasShoppingMuhurat #GoldBuyingMuhurat #SilverBuyingMuhurat #Dhanteras2026Date #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 06, 2026, 04:58 IST
आज धनतेरस पर खरीदारी का है शुभ संयोग, सोना-चांदी लेने से पहले जानें अपने शहर का पूजा मुहूर्त, देखें पूरी लिस्ट #Festivals #National #Dhanteras2026 #DhanterasToday #DhanterasShubhMuhurat #DhanterasPujaMuhurat #DhanterasShoppingMuhurat #GoldBuyingMuhurat #SilverBuyingMuhurat #Dhanteras2026Date #VaranasiLiveNews
