MP: पति की प्रताड़ना से त्रस्त महिला ने लगाई एसपी से गुहार, आरोपी भाजपा नेता गिरफ्तार; जिले में हड़कंप
देवास में घरेलू हिंसा और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से जुड़ा एक मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पति की प्रताड़ना से परेशान एक महिला ने पुलिस अधीक्षक से सुरक्षा और न्याय की गुहार लगाई थी। इसी बीच मामले से जुड़ा एक वीडियो वायरल होने के बाद कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। प्रेम नगर पार्ट-2 निवासी महिला ने अपने पति पर लंबे समय से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। महिला के अनुसार वह पिछले एक साल से पति से अलग रह रही है। उसने पति के किसी अन्य महिला के साथ संबंध होने की बात भी कही, पति भी भाजपा नेता है और अन्य महिला भाजपा नेत्री है। जिसे लेकर आए दिन विवाद होता था। महिला ने बताया कि 14 मार्च को उसने अपने पति को बाजार में दूसरी महिला के साथ देखा। विरोध करने पर पति ने सार्वजनिक रूप से अभद्रता की। उसी रात करीब 8.30 बजे घर आकर फिर विवाद किया और मारपीट की। इस दौरान बीच-बचाव करने आई उनकी बेटी के साथ भी मारपीट की गई, जिससे उसके हाथ में चोट आई। घटना के बाद महिला ने डायल 112 पर सूचना देकर कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। समझौते के बाद भी नहीं बदला व्यवहार महिला का आरोप है कि पूर्व में समझौते के बावजूद पति का व्यवहार नहीं बदला। वह लगातार धमकी देता रहा कि बीच में आने पर जान से मार देगा। 25 मार्च को भी आरोपी ने आकर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। इसके बाद महिला ने एसपी को आवेदन देकर स्वयं और बच्चों की सुरक्षा की मांग की। इसी घटनाक्रम से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद मामला तेजी से सुर्खियों में आ गया। पुलिस ने शिकायत और वीडियो के आधार पर तत्काल जांच शुरू की और आरोपी राजू सोनी को गिरफ्तार कर लिया। पूरे घटनाक्रम को लेकर शहर में सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पति के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की इस संबंध में कोतवाली थाना प्रभारी श्यामचंद्र शर्मा ने बताया कि प्रेम नगर पार्ट 2 की महिला के साथ उसके पति ने मारपीट की थी। महिला का आरोप है कि उनके पति के किसी अन्य महिला के संबंध है। मारपीट का वीडियो भी वायरल हुआ था। इसमें पति के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई है। इस प्रकरण में महिला ने पूर्व में आवेदन दिया था। उसके बाद पति-पत्नी के बहच राजीनामा हो गया था। उसके बाद 26 मार्च को आवेदन दिया जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। ये भी पढ़ें-Monalisa Controversy: 'पहले वह रुद्राक्ष की माला बेचती थी, अब कलमा पढ़ रही', प्रवीण तोगड़िया ने कसा तंज भाजपा नेत्री ने दिया इस्तीफा मामले ने राजनीतिक रंग भी ले लिया है। घटना से जुड़े विवाद के बाद भाजपा नेत्री ने वीडियो वायरल कर कहा कि वह भाजपा में महामंत्री के पद कार्यरत हैं, उन्होंने कहा कि अपनी स्वेच्छा से पदमुक्त होना चाहती हूं। कार्यकर्ता के रूप में ही कार्य करना चाहती हूं। मुझ पर जो आरोप लगे हैं उनका मैं खंडन करती हूं। मैंं अपने आप को सही साबित करके बताऊंगी। जिसने मुझ पर आरोप लगाए हैं उस पर मैं मानहानी का दावा करूंगी। उन्होंने कहा कि पार्टी की छवि सर्वोपरि है, इसलिए उन्होंने यह निर्णय लिया।
#CityStates #MadhyaPradesh #Dewas #DomesticViolence #ViralVideo #HusbandArrested #WomenProduction #BhilwaraPoliceStation #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 31, 2026, 22:02 IST
MP: पति की प्रताड़ना से त्रस्त महिला ने लगाई एसपी से गुहार, आरोपी भाजपा नेता गिरफ्तार; जिले में हड़कंप #CityStates #MadhyaPradesh #Dewas #DomesticViolence #ViralVideo #HusbandArrested #WomenProduction #BhilwaraPoliceStation #VaranasiLiveNews
