UP: बूंदा बांदी के बीच पढ़ी गई ईद की नमाज, DM दिव्या मित्तल ने ईदगाह पर बच्चों को दिया चॉकलेट
बूंदाबांदी के बीच शनिवार को ईद का त्यौहार जिलेभर में धूमधाम से मनाया गया। शहर से लेकर गांव तक लोगों ने ईद की नमाज पढ़ी। इसके बाद एक दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाई दी। ईद का उल्लास सुबह से ही मुस्लिम लोगों पर छाया रहा। सुबह से हो रहीं बूंदाबादी भी उत्साह को कम न कर पाई। लोग सुबह ही नहा धोकर नए वस्त्र पहनकर घर से निकल पड़े। अपने करीब के ईदगाह और मस्जिदों में पहुंचकर अपने लिए उपयुक्त स्थान चुनकर बैठ गए। नमाज पढ़ाने के लिए मुस्लिम धर्मगुरुओं ने अपना आसन ग्रहण कर लिया। रमजान में अल्लाह की नेमत और इससे बरकत के बारे में बताया। इसके बाद नमाज पढ़ाई। सभी ने एक साथ नमाज पढ़ी। इसके बाद सभी ने देश की सलामती की दुआ की। मालवीय रोड ईदगाह में अशफाक अहमद काजमी ने नमाज पढ़ाई। इसके अलावा शहर के जामा मस्जिद, छोटी मस्जिद, मदीना मस्जिद, अहमद नगर, मस्जिद, अलीनगर मस्जिद, नई कालोनी मस्जिद, बांस देवरिया मस्जिद, रामनाथ देवरिया मस्जिद समेत अनेक मस्जिदों में नमाज पढ़ी गई। इसके अलावा मदनपुर, लार, रुद्रपुर, पिंडी, रामपुर कारखाना, पथरदेवा, देसही देवरिया, भटनी दादन, बघौचघाट समेत अनेक जगहों पर नमाज पढ़ी गई। डीएम दिव्या मित्तल व एसपी ने ईदगार पहुंचकर दी बधाई - शहर के मालवीय रोड ईदगाह पर सुबह डीएम दिव्या मित्तल, एसपी संजीव सुमन, एसडीएम श्रुति शर्मा, ईओ संजय तिवारी समेत अनेक अधिकारी पहुंच गए। सभी ने नमाज पढ़कर बाहर निकले मुस्लिम समुदाय के लोगों को ईद की बधाई दी। डीएम ने ईद की नमाज अदा कर बाहर आए बच्चों को चॉकलेट भी दिया।
#CityStates #Deoria #DeoriaUpdateNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 21, 2026, 14:58 IST
UP: बूंदा बांदी के बीच पढ़ी गई ईद की नमाज, DM दिव्या मित्तल ने ईदगाह पर बच्चों को दिया चॉकलेट #CityStates #Deoria #DeoriaUpdateNews #VaranasiLiveNews
