Budaun News: जर्जर शारदा नहर पुल की मरम्मत की मांग

पुवायां। पुवायां बिलसंडा रोड पर गांव सिंगापुर खास में शारदा नहर का पुल अत्यंत जर्जर हो गया है। क्षेत्र पंचायत सदस्य सुबोध कनौजिया ने विधायक चेतराम को पत्र देकर पुल की मरम्मत कराने की मांग की है। पत्र के जरिये सुबोध कनौजिया ने बताया कि गांव सिंगापुर खास में स्थित शारदा नहर हरदोई ब्रांच पर बना पुल अंग्रेजों के शासनकाल से निर्मित है, जो वर्तमान समय में अत्यंत जर्जर हालत में है। पुल पश्चिमी साइड से नीचे की ओर धंस चुका है, इससे कभी भी हादसा हो सकता है। इस मार्ग पर दिनभर वाहनों का अत्यधिक आवागमन रहता है। ऐसे में जर्जर पुल से बड़ा हादसा होने से इन्कार नहीं किया जा सकता। सुबोध कनौजिया ने विधायक से पुल का तत्काल तकनीकी निरीक्षण कराने, मरम्मत या नया पुल निर्माण कराने का प्रयास करने और समाधान न होने तक वैकल्पिक उपाय कराने की मांग की है। विधायक ने कहा कि मामले में शासन स्तर पर बात कर समस्या का समाधान कराया जाएगा। संवाद

#DemandForRepairOfDilapidatedShardaCanalBridge #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 04, 2026, 17:14 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Budaun News: जर्जर शारदा नहर पुल की मरम्मत की मांग #DemandForRepairOfDilapidatedShardaCanalBridge #VaranasiLiveNews