दिल्ली: इलाके में दबदबा बनाने के लिए फायरिंग करने वाला बदमाश धरा, स्वरूप नगर में एक घर पर की थी गोलीबारी

बाहरी उत्तरी दिल्ली पुलिस ने स्वरूप नगर इलाके में एक घर में फायरिंग करने वाले बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी हरेंद्र उर्फ लाला के खिलाफ पहले भी विभिन्न थानों में तीन मुकदमे दर्ज हैं। उसके पास से पुलिस ने दो पिस्तौल और दो कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने बीते दिनों स्वरूप नगर थाना क्षेत्र के एक रिहायशी घर में फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने घटना में शामिल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसने इलाके के लोगों को डराने और अपना दबदबा कायम रखने के लिए इस घटना को अंजाम दिया था। जांच में सामने आया कि आरोपी सोशल मीडिया पर भी हथियारों का प्रदर्शन करते हुए पोस्ट करता रहता था। बाहरी उत्तरी जिले के पुलिस उपायुक्त शोभित डी. सक्सेना ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने हरेंद्र के खिलाफ गोलीबारी और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

#CityStates #DelhiNcr #DelhiLatestNews #DelhiHindiNews #DelhiNewsToday #DelhiPolice #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 21, 2026, 05:00 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




दिल्ली: इलाके में दबदबा बनाने के लिए फायरिंग करने वाला बदमाश धरा, स्वरूप नगर में एक घर पर की थी गोलीबारी #CityStates #DelhiNcr #DelhiLatestNews #DelhiHindiNews #DelhiNewsToday #DelhiPolice #VaranasiLiveNews