विश्व धरोहर: कालका-शिमला हेरिटेज ट्रैक के लिए पहुंचे 28 कोचों में मिली गड़बड़ी, वापस भेजने की तैयारी

विश्व धरोहर कालका-शिमला हेरिटेज रेल ट्रैक पर यात्रियों को आधुनिक सुविधाओं के साथ सफर कराने के लिए तैयार किए गए नए 28 पैनोरमिक कोच तकनीकी खामियों के चलते फिलहाल नहीं चलाए जाएंगे। कालका यार्ड पहुंचे इन कोचों में कमियां सामने आने के बाद कोचों को रेल कोच फैक्ट्री (आरसीएफ), कपूरथला वापस भेजा जा रहा है। इन्हें विशेष ट्रकों के जरिये सड़क मार्ग से भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मरम्मत और दोबारा परीक्षण के बाद ही इन कोचों के संचालन का रास्ता साफ होगा। रेलवे सूत्रों के अनुसार, कालका यार्ड में कुल 28 नए पैनोरमिक कोच पहुंचे थे। इनमें से पांच पहले ही कपूरथला भेजे जा चुके हैं, शेष भी वापस भेजे जा रहे हैं। कोचों को ट्रकों पर लादकर फैक्ट्री तक पहुंचाया जा रहा है, जहां तकनीकी कमियों को दूर किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, चीफ कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी (सीसीआरएस) के निरीक्षण के दौरान कोचों में कई तकनीकी कमियां सामने आई थीं। इनमें वातानुकूलन प्रणाली की कूलिंग क्षमता और यात्रियों को मिलने वाली अन्य सुविधाओं से जुड़ी खामियां शामिल हैं।

#CityStates #Shimla #Kalka #Kalka-shimlaHeritageTrack #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 25, 2026, 02:20 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




विश्व धरोहर: कालका-शिमला हेरिटेज ट्रैक के लिए पहुंचे 28 कोचों में मिली गड़बड़ी, वापस भेजने की तैयारी #CityStates #Shimla #Kalka #Kalka-shimlaHeritageTrack #VaranasiLiveNews