Udhamsingh Nagar: किरायेदार बनकर छिप रहे अपराधी, सत्यापन में लापरवाही बनी पुलिस के लिए बड़ी चुनौती

ऊधमसिंह नगर में अपराधी किरायेदार बनकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। हाल ही में हुई धोखाधड़ी, दुष्कर्म और हनी ट्रैप की घटनाएं इस बात की गवाह हैं। ऐसे में मकान मालिकों के साथ-साथ पुलिस की चुनौती भी बढ़ गई है। जिला मुख्यालय के साथ ही जिले के सितारगंज, पंतनगर और काशीपुर में कई राज्यों के लोग रोजगार के लिए आते हैं। उनमें से अधिकांश लोग मजदूरी करके जीवन यापन कर रहे हैं। इन इलाकों में लोग किराए पर घर भी देते हैं लेकिन किरायेदारों का सत्यापन न कराने से अपराधियों को मदद मिल रही है। ऐसे में पड़ोसी राज्यों के अपराधियों के लिए तराई में ठिकाना बनाना आसान टारगेट बन गया है। राज्य का बॉर्डर क्षेत्र होने के कारण नशा तस्करी, हनीट्रैप, धोखाधड़ी, हथियारों की तस्करी बढ़ रही है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अपराधी किराये के कमरों में ठिकाना बना रहे हैं। चिंता पिछले अपराधों पर नगर दौड़ाएं तो चिंताजनक तस्वीर उभरती है। दूसरे राज्य या शहर की युवतियों को बहला-फुसलाकर यहां लाया जाता है और बंधक बनाकर उनके साथ दुष्कर्म किया जाता है या फिर उन्हें देह व्यापार के दलदल धकेल दिया जाता है। इसके अलावा कई मामलों में साइबर ठगी के लिए भी किराये का कमरे का इस्तेमाल किया जा चुका है। चुनौती किरायेदार रखने से पहले सत्यापन न कराना पुलिस की चुनौती बढ़ा रहा है। कई बार देखा गया है कि मकान मालिक ज्यादा किराया मिलने के लालच में बिना पुलिस सत्यापन के कमरा दे देते हैं जिसका फायदा ये अपराधी उठाते हैं। अब इस पर पुलिस कड़ा रुख अपना रही है। केस1- अप्रैल महीने के पहले हफ्ते पटियाला की युवती से भी रुद्रपुर की एक रिहायशी कॉलानी में किराये के कमरे में दुष्कर्म करना का आरोप लगा है। मामले में पुलिस जांच कर रही है। केस2- 30 मार्च को पुलिस ने रामपुर के युवक को हनीट्रैप में फंसाकर बंधक बनाने और लूट मामले में महिला समेत दो गिरफ्तार किया था। आरोपी किराये के कमरे में रहते थे। केस3- 19 फरवरी को आईटीआई थाना पुलिस ने जिन्न के नाम पर डेढ़ करोड़ की ठगी के मामले में रामपुर यूपी निवासी फर्जी मौलाना समेत तीन को गिरफ्तार किया। यह भी किराये के कमरे में रहते थे। केस4- मार्च 2023 में भी किराये के घर में पुलिस ने देह व्यापार की पर्दाफाश किया था। केस5- 19 जुलाई 2023 को भी संतोष बनकर शरीफ ने शाहजहांपुर निवासी युवती से रुद्रपुर में किराये के कमरे में बंधक बनाकर दुष्कर्म किया था। केस6- मार्च 2022 में किराए के कमरे में देह व्यापार चल रहा था। पुलिस ने तीन महिला समेत पांच को पकड़ा था। जिले भर में ऑपरेशन प्रहार के तहत सघन सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। आबादी वाले क्षेत्र से लेकर रिहायशी इलाकों चेकिंग की जा रही है ताकि जिले में छिपे संदिग्धों की पहचान की जा सके। अगर कोई मकान मालिक सत्यापन नहीं कराता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। - अजय गणपति, एसएसपी यूएस नगर

#CityStates #UdhamSinghNagar #Uttarakhand #UttarakhandNews #UkNews #RudrapurNews #UdhamSinghNagarCrime #TenantVerificationIssue #CriminalsAsTenants #UttarakhandPoliceAlert #RentalCrimeCases #HoneyTrapIncidents #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 06, 2026, 11:11 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Udhamsingh Nagar: किरायेदार बनकर छिप रहे अपराधी, सत्यापन में लापरवाही बनी पुलिस के लिए बड़ी चुनौती #CityStates #UdhamSinghNagar #Uttarakhand #UttarakhandNews #UkNews #RudrapurNews #UdhamSinghNagarCrime #TenantVerificationIssue #CriminalsAsTenants #UttarakhandPoliceAlert #RentalCrimeCases #HoneyTrapIncidents #VaranasiLiveNews