Kangra News: दशहरा उत्सव में दंपती की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल पहुंचाए

धर्मशाला। पुलिस मैदान धर्मशाला में मंगलवार शाम को दशहरा उत्सव में पहुंचे धर्मशाला क्षेत्र के दंपती की तबीयत बिगड़ गई। पुतलों के दहन से पहले दंपती मैदान में बनी स्टेयर पर बैठे थे। इस दौरान महिला को चक्कर आया और वह अचेत हो गई। इसी दौरान पति की भी तबीयत बिगड़ गई। मौके पर उपस्थित लोगों ने उन्हें संभाला और एंबुलेंस को बुलाया गया। आपातकालीन एंबुलेंस सेवा 108 के जिला प्रभारी ईशान राणा ने बताया कि दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी स्थिति स्थिर है। संवाद

#CoupleFallsIllDuringDussehraCelebrations;TakenToHospital #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 21, 2026, 00:48 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kangra News: दशहरा उत्सव में दंपती की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल पहुंचाए #CoupleFallsIllDuringDussehraCelebrations;TakenToHospital #VaranasiLiveNews