Panipat News: 229 में से 154 विद्यार्थियों की काउंसिलिंग, कक्षाएं 14 से

पानीपत। मिशन बुनियाद लेवल-3 में चयनित विद्यार्थियों के लिए अब नई शैक्षणिक शुरुआत का समय आ गया है। जिले में 14 मई से कक्षाएं प्रारंभ होंगी, जिसके लिए काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जिले के 229 चयनित विद्यार्थियों में से 154 विद्यार्थियों ने काउंसिलिंग में भाग लिया।शिक्षा विभाग द्वारा मिशन बुनियाद के अंतर्गत जिले में पांच केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहां कक्षा नौवीं और 10वीं की पढ़ाई के साथ-साथ विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की विशेष तैयारी भी कराई जाएगी। चयनित विद्यार्थियों को दो वर्षों तक विकल्प फाउंडेशन की ओर से ऑनलाइन कोचिंग सुविधा प्रदान की जाएगी। काउंसिलिंग में शामिल न हो पाने वाले विद्यार्थियों के लिए विभाग ने राहत का प्रावधान रखा है। ऐसे विद्यार्थियों की काउंसिलिंग संबंधित बुनियाद केंद्रों पर कराई जाएगी। इसके बावजूद भी वे इसमें शामिल नहीं होते हैं तो प्रतीक्षा सूची में शामिल 139 विद्यार्थियों को अवसर दिया जाएगा। इससे यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि कोई भी सीट खाली न रहे और अधिक से अधिक प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को योजना का लाभ मिल सके। जिले में इस योजना के प्रति विद्यार्थियों और अभिभावकों में उत्साह देखा जा रहा है और शिक्षा विभाग भी इसे सफल बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

#CounselingOf154OutOf229Students #ClassesFrom14 #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 05, 2026, 02:19 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Panipat News: 229 में से 154 विद्यार्थियों की काउंसिलिंग, कक्षाएं 14 से #CounselingOf154OutOf229Students #ClassesFrom14 #VaranasiLiveNews