कफ सिरप: लखनऊ में एक करोड़ से अधिक की संपत्ति, जब्ती की तैयारी; तस्करों के बीच की कड़ी था मुख्य आरोपी विकास
Azamgarh News: कोडीन युक्त कफ सिरप तस्करी के मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी विकास सिंह नरवे को पुलिस ने जेल भेज दिया है। कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आई हैं। पुलिस को पता चला है कि आरोपी के नाम लखनऊ में एक करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है, जिसे जब्त करने की तैयारी की जा रही है। बरदह थाना क्षेत्र के नरवे गांव निवासी विकास सिंह लंबे समय से एसटीएफ और एसआईटी के रडार पर था। उसकी गिरफ्तारी के लिए कई बार दबिश दी गई, लेकिन वह हर बार बच निकला। वह नेपाल भागने की कोशिश में था, तभी उसे सिद्धार्थनगर जिले में नेपाल सीमा के पास से गिरफ्तार किया गया। एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से सात मार्च से 20 मार्च तक के लिए रिमांड पर लिया गया है। पूछताछ में तस्करी नेटवर्क से जुड़े लोगों, सप्लायर, डिस्ट्रीब्यूटर, स्थानीय सहयोगियों और सरगना के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
#CityStates #Varanasi #Azamgarh #CoughSyrup #AzamgarhPolice #AzamgarhNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 01, 2026, 23:12 IST
कफ सिरप: लखनऊ में एक करोड़ से अधिक की संपत्ति, जब्ती की तैयारी; तस्करों के बीच की कड़ी था मुख्य आरोपी विकास #CityStates #Varanasi #Azamgarh #CoughSyrup #AzamgarhPolice #AzamgarhNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #VaranasiLiveNews
