संविदा परिचालक की करतूत: रोडवेज बस में बिना टिकट ले जा रहा था 9 यात्री, जांच टीम ने पकड़ा; छूट गए पसीने

मथुरा परिवहन निगम की टीम ने एक संविदा परिचालक को बिना टिकट 9 यात्रियों को ले जाते हुए पकड़ लिया। जांच टीम ने मौके पर यात्रियों से भी पूछताछ की। नियमित चेकिंग के दौरान अधिकारियों ने मथुरा डिपो की बस को मथुरा से गोवर्धन जाते समय रास्ते में रोका। चेकिंग के दौरान बस में 9 यात्री बिना टिकट यात्रा करते मिले। परिचालक से स्पष्टीकरण मांगा तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक मदन मोहन शर्मा ने बताया मामले में संविदा परिचालक के साथ ही संबंधित बस चालक की भूमिका की भी जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। एआरएम ने निर्देश दिए हैं कि सभी प्रमुख मार्गों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जाए, ताकि राजस्व हानि को रोका जा सके।

#CityStates #Mathura #MathuraBusChecking #TicketlessPassengersIndia #TransportDepartmentAction #BusConductorProbe #RoadwaysInspection #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 02, 2026, 00:52 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




संविदा परिचालक की करतूत: रोडवेज बस में बिना टिकट ले जा रहा था 9 यात्री, जांच टीम ने पकड़ा; छूट गए पसीने #CityStates #Mathura #MathuraBusChecking #TicketlessPassengersIndia #TransportDepartmentAction #BusConductorProbe #RoadwaysInspection #VaranasiLiveNews