सीएम योगी बोले: कांग्रेस घुसपैठ व दंगा कराती थी, भाजपा निकाल बाहर करती है; यूपी में सड़कों पर नमाज नहीं होती

असम में भाजपा के पक्ष में प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा घुसपैठ व दंगा कराने का काम किया, लेकिन भाजपा ऐसा करने वालों को निकाल बाहर करती है। पहले नौजवानों के हक पर घुसपैठिए काबिज होते थे, असम के लोगों का राशन डकार जाते थे, लेकिन अब सरकार असम के हर नागरिक को उसका हक दिलाने की गारंटी ले रही है। शुक्रवार को बरछला विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी ऋतु बरन सरमा के पक्ष में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस व यूडीएफ के अघोषित समझौते के कारण असमिया जाति, माटी व बेटी के सामने पहचान का संकट खड़ा हुआ। उन्होंने तुष्टिकरण की नीति पर चलकर असमिया पहचान को समाप्त करने का प्रयास किया। असम के नागरिकों, बहनों के हक पर घुसपैठियों के जरिये डकैती डलवाई। जब पीएम मोदी के नेतृत्व में दिल्ली और असम में पहले सर्वानंद सोनोवाल, फिर हिमंत बिस्व सरमा के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनी तो असम चाय के साथ अब चिप उत्पादन का नया केंद्र भी बन गया है।

#CityStates #Lucknow #YogiAdityanathAssamRally #BarpetaElectionसभा #NdaCandidateSupport #AssamPoliticsNews #BjpVsCongressAssam #UdfControversyAssam #IllegalInfiltrationIssueIndia #DemographicChangeDebateAssam #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 03, 2026, 16:35 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




सीएम योगी बोले: कांग्रेस घुसपैठ व दंगा कराती थी, भाजपा निकाल बाहर करती है; यूपी में सड़कों पर नमाज नहीं होती #CityStates #Lucknow #YogiAdityanathAssamRally #BarpetaElectionसभा #NdaCandidateSupport #AssamPoliticsNews #BjpVsCongressAssam #UdfControversyAssam #IllegalInfiltrationIssueIndia #DemographicChangeDebateAssam #VaranasiLiveNews