Delhi NCR News: हंसराज कॉलेज में फेस्ट को लेकर छात्र-कॉलेज प्रशासन के बीच टकराव

अमर उजाला ब्यूरो नई दिल्ली। हंसराज कॉलेज में आठ और नौ अप्रैल को आयोजित होने वाले फेस्ट को लेकर छात्र यूनियन और कॉलेज प्रशासन के बीच टकराव देखने को मिल रहा है। फेस्ट आयोजन के संबंध में पाबंदियों को लेकर कॉलेज छात्र यूनियन, एसएफआई और कॉलेज सोसाइटी द्वारा शनिवार को प्रदर्शन कर विरोध दर्ज किया गया जिसमें पुलिस को भी मौके पर पहुंचना पड़ा। छात्रों का आरोप है कि कॉलेज प्रशासन ने फेस्ट को शाम छह बजे समाप्त करने का आदेश जारी किया है। कॉलेज छात्र यूनियन अध्यक्ष अभिजीत सिंह और एसएफआई हंसराज कॉलेज इकाई सचिव सृजन के अनुसार कॉलेज प्राचार्य के बेटे की शादी के समय कॉलेज ग्राउंड में देर रात तक समारोह आयोजित होता है तो फेस्ट के समय को लेकर दोहरा मापदंड क्यों अपनाया जा रहा है। प्रशासन ने फेस्ट के लिए कलाकारों को आमंत्रित करने की मंजूरी नहीं दी और सोसाइटी को फंड तक जारी करने में असमर्थ रहा।कॉलेज प्रशासन का कहना है कि फेस्ट के आयोजन को लेकर कोई आपत्ति नहीं है। डीयू के प्रॉक्टर कार्यालय से भी अनुमति मिल गई है और एनओसी जारी करने का अनुरोध किया है। साथ ही स्थानीय पुलिस को भी सूचित किया है। आयोजन की अनुमति कॉलेज के कार्य घंटों के अंदर करने के लिए दी गई है लेकिन छात्र आठ बजे तक आयोजन का समय देने के लिखित आदेश की मांग पर अड़े हैं।

#ClashBetweenStudentsAndCollegeAdministrationOverFestInHansrajCollege #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 04, 2026, 20:38 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Delhi NCR News: हंसराज कॉलेज में फेस्ट को लेकर छात्र-कॉलेज प्रशासन के बीच टकराव #ClashBetweenStudentsAndCollegeAdministrationOverFestInHansrajCollege #VaranasiLiveNews