चित्रकूट: धनतेरस पर कामतानाथ धाम में उमड़ी आस्था की भीड़, सुबह चार बजे से ही लगी कतारें, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
चित्रकूट जिले में धनतेरस के दिन भगवान कामतानाथ के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह चार बजे मंदिर के कपाट खुलने के बाद से ही दर्शन के लिए कतारें लग गईं। अब तक करीब एक लाख श्रद्धालुओं ने भगवान कामतानाथ के दर्शन कर लिए हैं। मंदिर परिसर से लेकर परिक्रमा मार्ग तक श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। श्रद्धालु मंदाकिनी में स्नान के बाद कामतानाथ की परिक्रमा कर रहे हैं। http:// भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस और प्रशासन के जवान जगह-जगह तैनात हैं। गैर राज्यों और गैर जिलों से आए श्रद्धालुओं ने बताया कि धनतेरस पर कामतानाथ के दर्शन का विशेष महत्व है। इसी कारण परिवार सहित सुबह से ही दर्शन के लिए पहुंच गए। मेला प्रशासन का कहना है कि देर शाम तक दर्शन करने वालों की संख्या और बढ़ सकती है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल, सफाई और सुरक्षा की व्यवस्था की गई है।
#CityStates #Kanpur #Chitrakoot #ChitrakootNews #ChitrakootKamtanathDham #CrowdsInChitrakootDuringDhanteras #BathingInTheMandakiniRiverInChitrakoot #KamtanathParikrama #DarshanOfLordKamtanath #ChitrakootFair2026 #ChitrakootReligiousNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 06, 2026, 07:10 IST
चित्रकूट: धनतेरस पर कामतानाथ धाम में उमड़ी आस्था की भीड़, सुबह चार बजे से ही लगी कतारें, सुरक्षा के कड़े इंतजाम #CityStates #Kanpur #Chitrakoot #ChitrakootNews #ChitrakootKamtanathDham #CrowdsInChitrakootDuringDhanteras #BathingInTheMandakiniRiverInChitrakoot #KamtanathParikrama #DarshanOfLordKamtanath #ChitrakootFair2026 #ChitrakootReligiousNews #VaranasiLiveNews
