Chitrakoot: इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी भीषण आग; पांच से छह लाख का सामान जलकर राख, लोगों ने पाया काबू
चित्रकूट जिले के शिवरामपुर स्थित बड़ी माई मंदिर के पास काजल इलेक्ट्रॉनिक नामक दुकान में भीषण आग लग गई। इस घटना में दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया, जिससे पांच से छह लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है, हालांकि शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। दुकान के मालिक रमेश कुशवाहा हैं, जो पथरौदी के निवासी हैं। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते दुकान में रखा पूरा सामान जलकर राख हो गया। घटना के दौरान आसपास के मोहल्लेवासी तत्काल मौके पर पहुंच गए। उन्होंने सामूहिक प्रयास से आग पर काबू पाया। स्थानीय लोगों की तत्परता से आग को फैलने से रोका जा सका, जिससे आसपास की अन्य दुकानों और मकानों को बड़ी क्षति होने से बचा लिया गया। सूचना मिलने पर संबंधित विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और चौकी प्रभारी शनि चतुर्वेदी ने स्थिति का जायजा लिया।
#CityStates #Kanpur #Chitrakoot #ChitrakootNews #ChitrakootCrimeNews #ChitrakootFireIncident #ShivrampurElectronicsShopFire #ShortCircuitFire #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 07, 2026, 11:19 IST
Chitrakoot: इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी भीषण आग; पांच से छह लाख का सामान जलकर राख, लोगों ने पाया काबू #CityStates #Kanpur #Chitrakoot #ChitrakootNews #ChitrakootCrimeNews #ChitrakootFireIncident #ShivrampurElectronicsShopFire #ShortCircuitFire #VaranasiLiveNews
