Gurugram News: गलत दिशा में चलने वाले 7,887 वाहन चालकों के काटे चालान
गुरुग्राम। मार्च माह के दौरान जिले की सड़कों पर गलत दिशा में चलने वाले 7,887 वाहनों के चालान काटे गए। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों पर 46,82,500 रुपये का जुर्माना लगाया है। पुलिस उपायुक्त (यातायात) डॉ. राजेश मोहन के निदेशानुसार, सड़कों पर यातायात नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। यातायात पुलिस ने 1 मार्च से 31 मार्च तक जिले की सड़कों पर गलत दिशा में चलने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस दौरान दिल्ली-जयपुर हाईवे, द्वारका एक्सप्रेसवे, गुरुग्राम-सोहना हाईवे, एसपीआर रोड सहित अन्य सड़कों पर यातायात पुलिस टीमों ने गलत दिशा में चल रहे 7,887 वाहनों के चालान काटे। सहायक पुलिस आयुक्त सत्यपाल यादव (यातायात मुख्यालय/हाईवे) ने कहा कि सड़कों पर गलत दिशा में वाहन चलने से हादसों की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में गलत दिशा में वाहनों को चलाकर यातायात नियमों को उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। वहीं, समय-समय पर विशेष अभियान चलाकर भी लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाता है। ब्यूरो
#ChallansIssuedTo7 #887DriversForDrivingInTheWrongDirection. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 01, 2026, 17:10 IST
Gurugram News: गलत दिशा में चलने वाले 7,887 वाहन चालकों के काटे चालान #ChallansIssuedTo7 #887DriversForDrivingInTheWrongDirection. #VaranasiLiveNews
