Meerut News: वार्षिक महोत्सव मनाया, स्कूल चलो रैली निकाली
माछरा। माछरा ब्लॉक के परिषदीय प्राथमिक विद्यालय बहरोड़ा नंबर दो में वार्षिक महोत्सव का आयोजन हुआ। जिसमें छात्र-छात्राएं, शिक्षक और अभिभावक उपस्थित रहे। खंड शिक्षा अधिकारी अजय कुमार ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने फीता काटकर स्कूल चलो अभियान रैली को रवाना किया। अजय कुमार ने विद्यार्थियों को पुस्तकें वितरित कीं और शिक्षा व सांस्कृतिक गतिविधियों का महत्व बताया। इस दौरान नृत्य, गीत, नाटक और कविता पाठ जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार भी दिए गए। उत्सव का उद्देश्य विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाना और उनकी प्रतिभा निखारना था। प्रधानाध्यापक प्रेमचंद ने सभी का धन्यवाद किया। कार्यक्रम में धूम्रपान न करने की शपथ भी दिलाई।
#CelebratedAnnualFestival #TookOutSchoolChaloRally #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 10, 2026, 16:25 IST
Meerut News: वार्षिक महोत्सव मनाया, स्कूल चलो रैली निकाली #CelebratedAnnualFestival #TookOutSchoolChaloRally #VaranasiLiveNews
