Yamuna Nagar News: घर से नकदी, गहने और माेबाइल चोरी

यमुनानगर। शहर की विकास नगर कॉलोनी में चोरों ने एक सुने मकान को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना के समय परिवार घर पर मौजूद नहीं था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता शेखर ने बताया कि वह 27 मार्च को सुबह घर को ताला लगाकर परिवार सहित बाहर गया था। 31 मार्च को लौटने पर घर का ताला टूटा मिला और अंदर का दरवाजा भी क्षतिग्रस्त था। घर के भीतर सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी की जांच करने पर उसमें रखे करीब चार लाख रुपये, सोने की चेन और मोबाइल फोन गायब मिले।उधर, दूसरी वारदात गांव नवाजपुर में सामने आई, जहां खेत में लगे सोलर ट्यूबवेल को चोरों ने निशाना बनाया। पीड़ित किसान सतबीर सिंह के अनुसार वह 30 मार्च की शाम खेतों से काम खत्म कर घर लौट आया था। अगली सुबह खेत पर पहुंचने पर उसने देखा कि ट्यूबवेल से 13 सोलर प्लेटें और मोटर गायब हैं। उसने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी। दोनों मामलों में संबंधित थानों की पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद

#Cash #JewelleryAndMobilePhonesStolenFromHome #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 03, 2026, 03:49 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Yamuna Nagar News: घर से नकदी, गहने और माेबाइल चोरी #Cash #JewelleryAndMobilePhonesStolenFromHome #VaranasiLiveNews