Gurugram News: गलत दिशा में आ रही कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, छात्र समेत दो की मौत
घायल ऑनलाइन बाइक टैक्सी चालक व छात्र दोनों ने उपचार के दौरान तोड़ा दमअमर उजाला ब्यूरोगुरुग्राम। साइबर सिटी के सेक्टर-65 थाना क्षेत्र में रफ्तार और लापरवाही ने दो युवकों की जान ले ली। गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड पर गलत दिशा से आ रही कार ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में स्कूटी सवार छात्र और ऑनलाइन बाइक टैक्सी चालक की उपचार के दौरान मौत हो गई। कार्तिक सुरेश (मृतक) के पिता माथूर शंकरा नारायण सुरेश ने पुलिस को शिकायत दी।पुलिस के अनुसार, घटना 3 अप्रैल की रात करीब 2:30 बजे की है। सेक्टर-60 निवासी 24 वर्षीय कार्तिक सुरेश एक निजी विश्वविद्यालय का छात्र था। वह दोस्त के जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने के लिए बिहार के मोतीहारी निवासी रितिक की स्कूटी बुक कर जा रहा था। धर्म मार्ग से गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड पर पहुंचते ही सामने से गलत दिशा में आ रही कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल कार्तिक को सेक्टर-51 के निजी अस्पताल और रितिक को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शनिवार को इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। कार्तिक के पिता माथूर शंकरा नारायण सुरेश की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। --------------------------दुर्घटना करने वाली कार को कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी चालक की तलाश कर रही है। कार्तिक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है, जबकि रितिक के परिजनों के आने का इंतजार किया जा रहा है। -दीपक, एएसआई, जांच अधिकारी
#CarDrivingInWrongDirectionCollidesWithScooter;TwoDead #IncludingAStudent. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 04, 2026, 20:05 IST
Gurugram News: गलत दिशा में आ रही कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, छात्र समेत दो की मौत #CarDrivingInWrongDirectionCollidesWithScooter;TwoDead #IncludingAStudent. #VaranasiLiveNews
