Noida News: 1912 नंबर पर देर से उठती है कॉल, शिकायत पर नहीं होता निरस्तारण

सेक्टर-82 के पॉकेट-7 में स्मार्ट मीटर और अन्य समस्याओं को लेकर मुख्य अभियंता से मिले आरडब्ल्यूए पदाधिकारी माई सिटी रिपोर्टर नोएडा। सेक्टर-82 ईडब्ल्यूएस पॉकेट 7 के आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने स्मार्ट मीटर और अन्य विद्युत संबंधी समस्याओं को लेकर मुख्य अभियंता संजय जैन से मुलाकात की। सेक्टर-16 स्थित कार्यालय पर आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राघवेंद्र दुबे ने एक शिकायती पत्र मुख्य अभियंता को सौंपा। उन्होंने कहा कि 1912 नंबर बहुत व्यस्त रहता है या कोई उठाता नहीं अगर उठा भी ले तो शिकायत दर्ज कराने पर बिना कार्रवाई ही निस्तारण करने का फर्जी मैसेज आ जाता है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर में बैलेंस होने के बाद भी लाइट काट दी जाती है। इससे गर्मियों में बच्चे और बुजुर्गों को बहुत परेशानी होती है जो स्मार्ट मीटर बिना सहमति के लगाए गए हैं उनको हटाया जाए या फिर सहमति ली जाए। फर्जी नंबर से पासवर्ड खुद डालकर स्मार्ट मीटर लगाने वाली कंपनी के कर्मचारियों पर कानूनी कार्रवाई हो। प्रीपेड मीटर धारकों की सहमति लेकर पोस्टपेड किया जाए। स्मार्ट मीटर तेज चल रहे हैं। इससे लोगों का बिल बहुत ज्यादा आ रहा है उनके साथ चेक मीटर लगाया जाए और मीटर खराब होने की स्थिति में तुरंत बदला जाए। मुख्य अभियंता संजय जैन ने सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया है। इस मौके पर जयकरण चौधरी, मनोज गोयल, बबलू चौहान मौजूद रहे।

#CallsTo1912AreAnsweredLateAndComplaintsRemainUnresolved. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 10, 2026, 16:23 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Noida News: 1912 नंबर पर देर से उठती है कॉल, शिकायत पर नहीं होता निरस्तारण #CallsTo1912AreAnsweredLateAndComplaintsRemainUnresolved. #VaranasiLiveNews