Jhajjar-Bahadurgarh News: पार्क में खंडित मूर्तियों व पूजा सामग्री की सफाई कर दिया स्वच्छता व जागरूकता का संदेश
बहादुरगढ़। लाइनपार स्थित पार्क में रविवार को सनातन रक्षा दल के सदस्य नीरज वत्स व राहुल कौशिक एवं समर्पण युवा शक्ति मंच के सचिव नितेश कुमार ने पार्क में खेल रहे बच्चों के साथ मिलकर पेड़ों के नीचे पड़ी खंडित मूर्तियों एवं पूजा-पाठ की सामग्री की सफाई की। साथ ही पार्क की स्वच्छता के लिए लोगों को जागरूक किया। पार्क में लोगों और महिलाओं को जागरूक किया कि धार्मिक वस्तुओं को खुले स्थानों पर न छोड़ें बल्कि उनका सम्मानपूर्वक उचित स्थान पर विसर्जन या प्रबंधन करें। राहुल कौशिक ने कहा कि धर्म का सम्मान केवल पूजा तक सीमित नहीं होना चाहिए बल्कि उसकी पवित्रता और स्वच्छता बनाए रखना भी हमारी जिम्मेदारी है। नितेश कुमार ने बताया कि इस तरह की गतिविधियों के माध्यम से समाज में जागरूकता फैलाना ही उनका उद्देश्य है। इस पहल में बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और स्वच्छता के महत्व को समझा। स्थानीय लोगों ने इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।
#ByCleaningUpBrokenIdolsAndWorshipMaterialsInThePark #TheyConveyedAMessageOfCleanlinessAndAwareness. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 05, 2026, 19:07 IST
Jhajjar-Bahadurgarh News: पार्क में खंडित मूर्तियों व पूजा सामग्री की सफाई कर दिया स्वच्छता व जागरूकता का संदेश #ByCleaningUpBrokenIdolsAndWorshipMaterialsInThePark #TheyConveyedAMessageOfCleanlinessAndAwareness. #VaranasiLiveNews
