Uttarkashi News: बनचौरा मार्ग पर गिरा चीड़ का जलता पेड़, आवाजाही बाधित

उत्तरकाशी। धरासू रेंज के अंतर्गत चिन्यालीसौड़ बनचौरा मोटर मार्ग पर कादला बैंड के पास बृहस्पतिवार सुबह एक चीड़ का जलता हुआ पेड़ सड़क पर गिर गया जिससे यातायात करीब आधा घंटे बाधित हो गया। जंगल में आग लगी होने के कारण पेड़ गिरा है।सूचना मिलते ही लोनिवि की जेसीबी और फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची। टीम की ओर से पहले पेड़ में लगी आग को बुझाया गया। फिर पेड़ को काटकर सड़क से हटाया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि क्षेत्र में लगातार जारी वनाग्नि के कारण ऐसी घटनाओं का खतरा बना हुआ है। जंगलों में आग फैलने से न केवल वन संपदा को नुकसान हो रहा है बल्कि सड़क मार्ग भी प्रभावित हो रहे हैं। धरासू के रेंजर जगमोहन गंगाड़ी ने बताया कि सुबह वहां पर जंगलों में आग लगी थी जिसे विभाग और फायर सर्विस की टीम ने तुरंत बुझा दिया था। संवाद

#BurningPineTreeFallsOnBanchauraRoad;TrafficDisrupted #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 23, 2026, 14:12 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Uttarkashi News: बनचौरा मार्ग पर गिरा चीड़ का जलता पेड़, आवाजाही बाधित #BurningPineTreeFallsOnBanchauraRoad;TrafficDisrupted #VaranasiLiveNews