सबसे बड़ी विदेश यात्रा: कैंसर के इलाज के बाद केट मिडलटन का पहला सफर, भारत में आयोजित समारोह में होंगी शामिल
ब्रिटेन के शाही परिवार की सदस्या, प्रिंसेसकेट मिडलटनकैंसर का इलाज कराने के लगभग दो वर्ष बाद विदेश यात्रा करने वाली हैं। कैंसर केउपचार के बाद केट ने अपनी सबसे बड़ी विदेश यात्रा पर भारत आने का फैसला लिया है। वह अपने पति विलियम के साथ इस सप्ताह उनके वार्षिक अर्थशॉट पुरस्कार समारोह में शामिल होंगी। यह यात्रा तीन दिवसीय होगी, जिसमें मुंबई में कई कार्यक्रम शामिल हैं। समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिकब्रिटिश राजसिंहासन के उत्तराधिकारी44 वर्षीय प्रिंस विलियमऔर केट मुंबई में कुछ औरकार्यक्रमों में भी शामिल होंगे।वार्षिक अर्थशॉट पुरस्कार समारोह मंगलवार कोहोगा।साल 2024 में केट मिडलटन के अज्ञात प्रकार के कैंसर से पीड़ित होने की बात सामने आई थी।इलाज के दौरान कीमोथेरेपी करवाने के लगभग दो सालबाद उन्होंने सबसे उच्च-स्तरीय विदेश यात्रा करने का फैसला लियाहै। बीमारी से उबरने के संबंध में केटका कहना है कि यह बीमारी अभी भी उनके जीवन को प्रभावित करती है। प्रिंसविलियम अपने पिता किंग चार्ल्स की तरहपर्यावरण से जुड़ेअभियान में शरीक होते हैं। उन्होंने 2020 में अर्थशॉट पुरस्कार की स्थापना की थी। इसका लक्ष्य जलवायु परिवर्तन के समाधान खोजना है। इस पुरस्कार के माध्यम से पांच विजेताओं को अपनी परियोजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए 10 लाख पाउंड (13 लाख डॉलर) की मदद दी जाती है। केट की यह यात्रा क्यों महत्वपूर्ण है यह केट की कैंसर उपचार के बाद पहली बड़ी विदेश यात्रा है। 2024 में डॉक्टरों ने उन्हें अज्ञात प्रकार के कैंसर का इलाज कराने के लिए कीमोथेरेपी कराने की सलाह दी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केट कीबीमारी ठीक हो चुकी है,लेकिन वेइसका प्रभाव अभी भी महसूस करती हैं। उनकी मुंबई यात्रा सार्वजनिक उपस्थिति और स्वास्थ्य में सुधार के बाद सामान्य जीवनशैली मेंवापसी का प्रतीक माना जा रहा है। अर्थशॉट पुरस्कार क्या है और इसका उद्देश्य क्या है अर्थशॉट पुरस्कार की स्थापना प्रिंस विलियम ने 2020 में की थी। इसका मुख्य लक्ष्य जलवायु परिवर्तन के समाधान खोजना है। यह पुरस्कार पर्यावरण संरक्षण के लिए काम करने वाले पांच विजेताओं को दिया जाता है। प्रत्येक विजेता को अपनी परियोजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए 10 लाख पाउंड (13 लाख डॉलर) मिलते हैं।
#World #International #केटमिडलटन #प्रिंसविलियम #अर्थशॉटपुरस्कार #जलवायुपरिवर्तन #KateMiddleton #PrinceWilliam #ClimateChange #EarthshotPrize #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 15, 2026, 06:33 IST
सबसे बड़ी विदेश यात्रा: कैंसर के इलाज के बाद केट मिडलटन का पहला सफर, भारत में आयोजित समारोह में होंगी शामिल #World #International #केटमिडलटन #प्रिंसविलियम #अर्थशॉटपुरस्कार #जलवायुपरिवर्तन #KateMiddleton #PrinceWilliam #ClimateChange #EarthshotPrize #VaranasiLiveNews
