Kullu News: वित्त वर्ष 2026-27 के लिए अनुमानित बजट पर मंथन

आरकेएस के अंतर्गत बजट स्वास्थ्य कार्यक्रमों में होगा खर्चकुल्लू अस्पताल की गवर्निंग बॉडी की हुई वार्षिक बैठकसंवाद न्यूज एजेंसीकुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू की रोगी कल्याण समिति के वित्त वर्ष 2026-27 के लिए अनुमानित बजट की विभिन्न मदों पर चर्चा करने के पश्चात अनुमानित बजट पारित किया जाएगा। यह बजट राशि रोगी कल्याण समिति के अंतर्गत विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों पर खर्च की जाएगी। यह बात उपायुक्त कुल्लू अनुराग चंद्र शर्मा ने कही। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू की रोगी कल्याण समिति की गवर्निंग बॉडी की वार्षिक बैठक बुधवार को उपायुक्त एवं रोगी कल्याण समिति के अध्यक्ष अनुराग चंद्र शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए अनुमानित बजट पर चर्चा की गई। उपायुक्त ने बताया कि कुल्लू अस्पताल में रोगियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के दृष्टिगत विभिन्न मरम्मत कार्यों के लिए मशीनरी और अन्य उपकरणों की खरीद के लिए बजट का प्रावधान किया गया है। बैठक में वर्तमान वित्त वर्ष में रोगियों को बेहतर और समय पर एंबुलेंस सेवाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से इस वर्तमान वर्ष के लिए ईंधन व मरम्मत के लिए, डायग्नोस्टिक सेवाओं, जन औषधि दुकान के माध्यम से रोगियों को सस्ती दवाएं उपलब्ध करवाने, निर्धन रोगियों को मुफ्त में एंबुलेंस सेवा और क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के परिसर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने सहित नशा निवारण योजना के लिए औषधियां खरीदने के लिए भी बजट का प्रावधान किया गया है। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रणजीत ठाकुर, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हीरालाल, रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव वीके मोदगिल, जिला कल्याण अधिकारी जीएल शर्मा आदि उपस्थित रहे।

#BrainstormingOnTheEstimatedBudgetForTheFinancialYear2026-27 #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 01, 2026, 18:06 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kullu News: वित्त वर्ष 2026-27 के लिए अनुमानित बजट पर मंथन #BrainstormingOnTheEstimatedBudgetForTheFinancialYear2026-27 #VaranasiLiveNews