बीपीएससी: बिहार में 1711 पदों वाली कौन सी भर्ती हुई रद्द, क्या रही वजह? यहां देखें नोटिस

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने राज्य के चिकित्सा महाविद्यालयों और अस्पतालों में सहायक प्राध्यापक (Assistant Professor) के पदों पर नियमित नियुक्ति से संबंधित भर्ती विज्ञापन रद्द कर दिया है। आयोग की ओर से जारी नोटिस के अनुसार, विज्ञापन संख्या 04/2025 से 28/2025 को रद्द किया गया है। यह भर्ती बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत विभिन्न मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति के लिए निकाली गई थी। भर्ती से जुड़ी जरूरी जानकारी बीपीएससी के पहले जारी भर्ती विवरण के अनुसार, इस भर्ती अभियान में कुल 1,711 पदों को भरने की योजना थी। हालांकि, अब संबंधित विज्ञापन रद्द कर दिए गए हैं। इसलिए पुराने भर्ती विवरण को वर्तमान में जारी भर्ती का नोटिफिकेशन न समझें। विभाग: बिहार सरकार का स्वास्थ्य विभाग पद का नाम: सहायक प्राध्यापक (Assistant Professor) भर्ती विज्ञापन: 04/2025 से 28/2025 पदों की संख्या: 1,711 वर्तमान स्थिति: संबंधित विज्ञापन रद्द आधिकारिक वेबसाइट: bpsc.bihar.gov.in भर्ती रद्द होने का नोटिस: योग्यता और चयन प्रक्रिया की जानकारी पहले जारी भर्ती विवरण में संबंधित विषय में MD/MS जैसी चिकित्सा स्नातकोत्तर योग्यता और अनुभव का अनिवार्य था। लेकिन विज्ञापन रद्द होने के बाद इन शर्तों को किसी नई भर्ती पर लागू नहीं माना जाना चाहिए। नई अधिसूचना जारी होने पर ही पात्रता, आयु सीमा, वेतन और चयन प्रक्रिया की पुष्टि की जा सकेगी। उम्मीदवार बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर भर्तीसे संबंधित सूचनाएं देखते रहें।

#GovernmentJobs #CityStates #National #Bihar #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 29, 2026, 13:14 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




बीपीएससी: बिहार में 1711 पदों वाली कौन सी भर्ती हुई रद्द, क्या रही वजह? यहां देखें नोटिस #GovernmentJobs #CityStates #National #Bihar #VaranasiLiveNews