वाहन हटाने को लेकर खूनी संघर्ष: दो पक्षों में बीच सड़क पर चले लात-घूंसे, मुंह से काटकर अलग कर दिया युवक का कान

मथुरा के थाना राया क्षेत्र में मथुरा मार्ग पर सूरज फाटक के पास वाहन हटाने को लेकर हुई मारपीट में युवक का कान काट कर अलग कर दिया। बचाने आए साथी को भी पीटकर घायल कर दिया। शुक्रवार रात गांव सूरज निवासी ओमवीर उर्फ़ गुल्ला अपनी स्कूटी से गांव जा रहा था। थोड़ी देर पहले ही रेलवे फाटक खुला था तो वह अपनी स्कूटी को साइड कर रहा था, तभी पीछे से डीजे लगी मैक्स आई। इसका चालक लगातार हार्न बजाने लगा। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। मैक्स चालक और उसके आधा दर्जन साथियों ने मारपीट कर दी।

#CityStates #Mathura #UpPolice #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 28, 2026, 06:06 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




वाहन हटाने को लेकर खूनी संघर्ष: दो पक्षों में बीच सड़क पर चले लात-घूंसे, मुंह से काटकर अलग कर दिया युवक का कान #CityStates #Mathura #UpPolice #VaranasiLiveNews