यूपी: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बरेली में करेंगे पदयात्रा, सात जिलों से जुटेंगे कार्यकर्ता

उत्तर प्रदेश के सियासी रण में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अपने संगठनात्मक अभियान को धार देने के लिए बरेली से व्यापक जनसंपर्क का आगाज करने जा रही है। एक नवंबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बरेली शहर में लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा का नेतृत्व करेंगे। इसमें प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी सहित संगठन और सरकार के कई दिग्गज शामिल होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भी इस कार्यक्रम में शामिल होने की प्रबल संभावना है। सात जिलों के कार्यकर्ता जुटेंगे मतदाता सूची में गड़बड़ी के मुद्दे पर हमलावर विपक्ष के खिलाफ भाजपा यूपी में सड़क से अभियान की शुरुआत करेगी। कार्यक्रम में बरेली मंडल के संगठनात्मक रूप से सात जिलों के करीब 40 हजार कार्यकर्ता इकट्ठा होंगे। पदयात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगी। ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष पूरन लाल लोधी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के बरेली आगमन को लेकर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दे दी गई है। यह भी पढ़ें-यूपी एमएलसी चुनाव: 2020 के मुकाबले दोगुने से ज्यादा हुआ जीत का अंतर, मतदान प्रतिशत में खास इजाफा नहीं; आंकड़े पदयात्रा को लेकर प्रस्तावित किए तीन मार्ग भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की एक नवंबर को प्रस्तावित पदयात्रा को लेकर भाजपा कार्यालय पर मंगलवार को बैठक हुई। इस दौरान पदयात्रा के लिए संभावित तीन मार्गों पर चर्चा की गई। इसमें बरेली इंटर कॉलेज से रोडवेज होते हुए पटेल चौक तक, राजेंद्रनगर में शहीद पंकज अरोड़ा चौक से छत्रपति शिवाजी चौक तक, बरेली क्लब से पटेल चौक मार्ग को कार्यक्रम के लिए प्रमुख रूप से रखा गया।

#CityStates #Bareilly #UttarPradesh #BjpNationalPresident #Padyatra #Bjp #UttarPradeshAssemblyElection2027 #NitinNabin #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 28, 2026, 10:55 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




यूपी: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बरेली में करेंगे पदयात्रा, सात जिलों से जुटेंगे कार्यकर्ता #CityStates #Bareilly #UttarPradesh #BjpNationalPresident #Padyatra #Bjp #UttarPradeshAssemblyElection2027 #NitinNabin #VaranasiLiveNews