Jhajjar-Bahadurgarh News: कैबिनेट मंत्री के जाते ही आधारशिला कार्यक्रम में भाजपा नेता के साथ मारपीट

झज्जर। सेक्टर-9 में बनने वाले भगवान परशुराम भवन की आधारशिला कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा के जाते ही जमकर हंगामा हुआ। यहां ब्राह्मण महासभा के महासचिव व भाजपा नेता पंडित संत सुरेहती व उनके बेटे के साथ मारपीट की गई और कपड़े तक फाड़ डाले गए।विवाद बढ़ता देख आसपास के लोगों ने बीच-बचाव किया। लेकिन पंडाल के अंदर फिर मारपीट शुरू हो गई और वहां कुर्सियों को भी तोड़ा गया। मारपीट करने वाले कौन थे फिलहाल पता नहीं लग पाया है। घायल संत सुरेहती को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया हैं। सूचना पाकर शहर थाना प्रभारी बलदेव सिंह मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद कार्यक्रम को रद्द करने की घोषणा मंच से कर दी गई।परशुराम भवन की रखी जानी थी आधारशिलाब्राह्मण महासभा की तरफ से सेक्टर-9 में भगवान परशुराम के नाम से भवन की आधारशिला रखी जानी थी। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री डाॅ. अरविंद शर्मा ने शिरकत की थी। कैबिनेट मंत्री के रहते कार्यक्रम ठीकठाक चला। मंत्री आधारशिला रखने के बाद वहां से चले गए थे। उसके बाद ही मंच से एकाएक माहौल तनावपूर्ण हो गया और देखते ही देखते कार्यक्रम में भाजपा नेता संत सुरेहती व उनके बेटे के साथ मारपीट शुरू हो गई। इनको मंच की साइड में ले जाकर मारपीटा गया। आसपास के लोगों ने मशक्कत के बाद इनको छुड़वाया। इसके बाद संत सुरेहती पंडाल में आ गए जहां दोबारा से मारपीट हुई और कुर्सियों को भी फेंका गया। सेक्टर-9 में झगडे़ की सूचना मिली थी। अभी किसी काम से बाहर हूं। पूरा मामला मेरे संज्ञान में नहीं है।- अनिरुद्ध चौहान, एसीपी मंच पर था और उन्होंने गायक को रागिनी के लिए कहा। इतने में सामने से कुछ लोग आए और मारपीट करने लगे। कुछ दिन पहले उन्होंने राज्यसभा चुनाव के दौरान हुई क्रॉस वोटिंग को लेकर विधायक कुलदीप वत्स पर प्रतिक्रिया दी थी इसके बाद से उनसे रंजिश पाली जा रही थी। - संत सुरेहतीघटना के समय मौके पर मौजूद नहीं था। विधायक कुलदीप वत्स के इशारे पर ही पूरी मारपीट की कार्रवाई हुई है।- नरेश शर्मा, पूर्व विधायक कुछ लोगों को मेरे नाम का फोबिया है और वह राजनीतिक रंजिश के चलते बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। अगर आरोपों में सच्चाई है तो प्रमाण सामने लाए वे खुद कार्रवाई की सिफारिश करेंगे। वे समाज के कार्यक्रम में शामिल होने गए थे और उनका इस विवाद से कोई लेना-देना नहीं है। वह मंच पर इनाम बांट रहे थे। ऐसे लोगों को अपनी रंजिश इस प्रकार के आरोप लगाकर नहीं निकालनी चाहिए। पूर्व विधायक को भी गरिमा में रहकर इस प्रकार के आरोप लगाने चाहिए।- कुलदीप वत्स, विधायक भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व खेल मंत्री का दौरा हुआ रद्ददोपहर दो बजे कार्यक्रम में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली, खेल मंत्री गौरव गौतम सहित अन्य नेताओं को आना था। कार्यक्रम में हंगामा होने के बाद उसे स्थगित कर दिया गया। बाकायदा प्रदेशाध्यक्ष को फोन पर मामले की जानकारी दी गई और कार्यक्रम स्थगित होने के बारे में सूचना दी गई ताकि वह न आए।मंच से दिया एकता का संदेश और बीच में हुआ विवादकार्यक्रम में मंच से ब्राह्मण समाज के लोग आपसी एकता का संदेश देते नजर आए लेकिन बाद में यही कार्यक्रम आपसी विवाद का रणक्षेत्र बन गया। पुलिस की मौजूदगी में काफी देर तक हंगामा चलता रहा। 05jjrp11-सिविलअस्पतालमेंउपचाराधीनभाजपानेतासंतसुरेहती।संवाद 05jjrp11-सिविलअस्पतालमेंउपचाराधीनभाजपानेतासंतसुरेहती।संवाद

#BJPLeaderAssaultedAtFoundationStoneCeremonyImmediatelyAfterCabinetMinister'sDeparture #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 05, 2026, 19:21 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Jhajjar-Bahadurgarh News: कैबिनेट मंत्री के जाते ही आधारशिला कार्यक्रम में भाजपा नेता के साथ मारपीट #BJPLeaderAssaultedAtFoundationStoneCeremonyImmediatelyAfterCabinetMinister'sDeparture #VaranasiLiveNews