Agra News: बाइकों की टक्कर, मां-बेटे समेत चार घायल
बाह। जैतपुर के नंदगवा रोड पर क्यारी गांव के पास मंगलवार दोपहर 2:30 बजे दो बाइकों के टकराने से मां-बेटे समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में दोनों बाइकें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। घायलों में नंदगवा निवासी अखिलेश, उनकी मां रूपश्री, ओमवती और दूसरी बाइक पर सवार अर्जुन सिंह शामिल हैं। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। अर्जुन सिंह को बेहतर इलाज के लिए आगरा रेफर किया गया है। वहीं, अन्य तीन घायलों को सैफई पीजीआई भेजा गया है। दुर्घटना की सूचना पर जैतपुर पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त बाइकों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
#BikesCollide #FourPeopleIncludingMotherAndSonInjured #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 31, 2026, 21:34 IST
Agra News: बाइकों की टक्कर, मां-बेटे समेत चार घायल #BikesCollide #FourPeopleIncludingMotherAndSonInjured #VaranasiLiveNews
