बिहार: एमएलसी चुनाव में कांग्रेस के प्रदर्शन पर संजय झा का राहुल गांधी पर तंज, दिल्ली चलो आह्वान पर भी बोले

जदयू के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय झा ने एमएलसी चुनाव में कांग्रेस की करारी हार को लेकर राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कांग्रेस की चुनावी दुर्दशा पर तंज कसते हुए कहा कि पार्टी की हालत उसके युवराज के अहंकार के विपरीत अनुपात में बढ़ती नजर आ रही है। बार-बार चुनावी हार के बावजूद राहुल गांधी वास्तविकता से बेहद दूर दिखाई देते हैं। Its a comedy even comedians would struggle to script! The Congresss misery seems inversely proportional to the arrogance of its heir, who, despite repeated electoral setbacks, remains remarkably detached from reality. As Rahul Gandhi beats the drum for his November 1 Dilli Chalo call, the MLC results deliver a rather different message: 28 seats contested, ZERO wins for Congress, including the loss of sitting members seats in Bihar Karnataka. While MLC elections are not the sole measure of a partys political standing, a complete shutout across 28 seats, and that too in an election held through ballot papers which the party has so strongly advocated for, exposes serious organisational weaknesses and raises uncomfortable questions about Congresss regional influence. Dilli चलो The electoral message reads: Bengaluru छोड़ो, Patna छोड़ो, Lucknow छोड़ो, Mumbai छोड़ो! At some point, political theatre must give way to a reality check. — Sanjay Kumar Jha (@SanjayJhaBihar) October 28, 2026 संजय झा ने कहा कि राहुल गांधी जहां 1 नवंबर को अपने दिल्ली चलो आह्वान के लिए ढोल पीट रहे हैं, वहीं एमएलसी चुनाव के नतीजे एक बिल्कुल अलग संदेश दे रहे हैं। कांग्रेस ने 28 सीटों पर चुनाव लड़ा और एक भी सीट नहीं जीत सकी। बिहार और कर्नाटक में तो पार्टी को अपने मौजूदा सदस्यों की सीटें भी गंवानी पड़ीं। उन्होंने कहा कि हालांकि एमएलसी चुनाव किसी पार्टी की राजनीतिक स्थिति का एकमात्र पैमाना नहीं हैं, लेकिन 28 सीटों पर पूरी तरह सफाया हो जाना, वह भी ऐसे चुनाव में जो मतपत्रों से हुआ और जिसकी कांग्रेस ने पुरजोर वकालत की है, पार्टी की गंभीर संगठनात्मक कमजोरियों को उजागर करता है। साथ ही, क्षेत्रीय स्तर पर कांग्रेस के प्रभाव को लेकर भी असहज सवाल खड़े करता है। संजय झा ने राहुल गांधी के दिल्ली चलो आह्वान पर तंज कसते हुए कहा कि चुनावी संदेश तो कुछ और ही पढ़ा जा रहा है, बेंगलुरु छोड़ो, पटना छोड़ो, लखनऊ छोड़ो, मुंबई छोड़ो! उन्होंने कहा कि एक समय के बाद राजनीतिक नाटकबाजी को छोड़कर हकीकत का सामना करना ही पड़ता है।

#Sports #CityStates #Patna #Bihar #CongressElectionDefeat #RahulGandhi'delhiChalo'(marchToDelhi) #MlcElectionResults #CongressMlcElections #CongressLoses28Seats #RahulGandhiNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 28, 2026, 16:16 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




बिहार: एमएलसी चुनाव में कांग्रेस के प्रदर्शन पर संजय झा का राहुल गांधी पर तंज, दिल्ली चलो आह्वान पर भी बोले #Sports #CityStates #Patna #Bihar #CongressElectionDefeat #RahulGandhi'delhiChalo'(marchToDelhi) #MlcElectionResults #CongressMlcElections #CongressLoses28Seats #RahulGandhiNews #VaranasiLiveNews