Delhi NCR News: भीलवाड़ा सुर संगम 2026 का आगाज

संवाद न्यूज एजेंसीनई दिल्ली। राजधानी के कमानी ऑडिटोरियम में शनिवार को भीलवाड़ा सुर संगम 2026 के 13वें संस्करण का शुभारंभ हुआ। एलएनजे भीलवाड़ा समूह की तरफ से आयोजित इस प्रतिष्ठित संगीत समारोह के उद्घाटन दिवस पर शास्त्रीय संगीत प्रेमियों की बड़ी उपस्थिति देखने को मिली। कार्यक्रम की शुरुआत हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायन से हुई, जिसमें युवा कलाकार भाग्येश मराठे ने अपनी सधी हुई प्रस्तुति से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद कर्नाटक संगीत की सुप्रसिद्ध कलाकार डॉ. जयंती कुमारेश ने सरस्वती वीणा वादन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर एलएनजे भीलवाड़ा समूह के चेयरमैन रवि झुनझुनवाला ने कहा, कि भीलवाड़ा सुर संगम भारतीय शास्त्रीय संगीत के संरक्षण और संवर्धन के लिए एक महत्वपूर्ण मंच बन चुका है, जो नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने का कार्य कर रहा है। बता दें यह संगीत समारोह आज भी जारी रहेगा, जिसमें प्रख्यात गायक पंडित मुकुल शिवपुत्र अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

#BhilwaraSurSangam2026Begins #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 04, 2026, 20:30 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Delhi NCR News: भीलवाड़ा सुर संगम 2026 का आगाज #BhilwaraSurSangam2026Begins #VaranasiLiveNews