बेमेतरा : अपने बदले दूसरे से लिखवाया पेपर, सेंटर में मचा हड़कंप, आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में राज्य ओपन स्कूल के 10 वीं की परीक्षा में ऐसा खेल हुआ कि सब हैरान रह गए। ओपन स्कूल परीक्षा के दौरान एक छात्र ने चालाकी दिखाते हुए अपने बदले दूसरे से कॉपी लिखवा दी। मामला पकड़ में आते ही परीक्षा केंद्र में हड़कंप मच गया।घटना नांदघाट थाना क्षेत्र के टेमरी परीक्षा केंद्र की है, जहां सामाजिक विज्ञान के पेपर के दौरान सेंटर अध्यक्ष अजय कुमार दुबे को गड़बड़ी का शक हुआ। जांच की तो पूरा खेल खुल गया, आरोपी छात्र अपनी जगह किसी और से उत्तर पुस्तिका लिखवा रहा था।पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी आशीष कुमार कुर्रे (20) ने एक नाबालिग के साथ मिलकर पूरा षड्यंत्र रचा था। दोनों ने मिलकर परीक्षा में धोखाधड़ी की साजिश को अंजाम दिया।शिकायत मिलते ही नांदघाट पुलिस हरकत में आई और गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर आज शुक्रवार आरोपी आशीष कुर्रे को गिरफ्तार कर लिया। मामले में शामिल नाबालिग को भी विधि अनुसार कार्रवाई में लिया गया है।आरोपियों के खिलाफ BNS की धाराओं के साथ छत्तीसगढ़ परीक्षा अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया गया है।थाना प्रभारी लेखराम ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तेजी दिखाते हुए पूरे मामले का खुलासा किया। इस कार्रवाई में पुलिस स्टाफ की अहम भूमिका रही। वही, दूसरी ओर परीक्षा में इस तरह की धांधली ने सिस्टम पर सवाल खड़े कर दिए हैं।अब देखना होगा कि आगे और कितने राज खुलते हैं।

#CityStates #Crime #Bemetara #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 03, 2026, 19:35 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




बेमेतरा : अपने बदले दूसरे से लिखवाया पेपर, सेंटर में मचा हड़कंप, आरोपी गिरफ्तार #CityStates #Crime #Bemetara #VaranasiLiveNews