शिक्षक एमएलसी चुनाव: बरेली में 35149 वोटों की गिनती जारी, देर रात तक नतीजे आने की उम्मीद

बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) चुनाव केमतों की गिनती दोपहर दो बजे से शुरू हुई। इससे पहले मतगणना प्रक्रिया में मतपत्रों के बंडल बनाने का काम हुआ। संजय गांधी कम्युनिटी हॉल में आठ मतगणना टेबल और एक रिटर्निंग ऑफिसर (आरओ) टेबल पर मतों की गिनती हो रही है। सुबह नौ बजे से मतपेटियां खोली गईं। इसके बाद बंडल बनाए गए। कुल 35,149 वोटों की गिनती की जाएगी। इससे 17 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होगा। मतगणना को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। देर रात तक नतीजे आने की उम्मीद है। मतगणना में लगे कर्मचारियों को सुबह छह बजे तक केंद्र पर पहुंचने के निर्देश दिए गए थे। सुबह सात बजे प्रत्याशियों और उनके एजेंटों की मौजूदगी में स्ट्रॉन्ग रूम खोला गया। इसके बाद निर्धारित समय पर मतगणना प्रक्रिया शुरू हुई। मतों की संख्या को देखते हुए कर्मचारियों की ड्यूटी दो शिफ्टों में लगाई गई है, ताकि मतगणना की प्रक्रिया लगातार जारी रह सके। एसएसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस बल के साथ पैदल भ्रमण मतगणना के मद्देनजर मंगलवार को एसएसपी अनुराग आर्य ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने संजय कम्युनिटी हॉल से बरेली कॉलेज, नगर निगम होते हुए अयूब खां चौराहा पुलिस चौकी तक पुलिस बल के साथ पैदल भ्रमण किया। इस दौरान संबंधित क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था की स्थिति परखी। इसके बाद एसएसपी ने मतगणना स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। उन्होंने निर्वाचन ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को मतगणना शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के निर्देश दिए। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और कानून-व्यवस्था के प्रति सतर्क रहने को कहा। 73.69 फीसदी मतदाताओं ने किया था मतदान शिक्षक एमएलसी निर्वाचन के लिए 23 अक्तूबर को 105 बूथों पर मतदान हुआ था। इसमें दोनों मंडलों के 46 हजार से ज्यादा मतदाताओं में से 35,146 यानी 73.69 फीसदी ने मताधिकार का प्रयोग किया था। प्रशासन ने मतदान के बाद सभी मतपेटिकाओं को सुरक्षा के साथ संजय कम्युनिटी हॉल के स्ट्रांग रूम में रखवाया था। अब मतगणना के साथ प्रत्याशियों की स्थिति स्पष्ट होने लगेगी। चुनाव में भाजपा प्रत्याशी डॉ. हरि सिंह ढिल्लो और सपा प्रत्याशी हाजी दानिश अख्तर के बीच मुख्य मुकाबला माना जा रहा है। हालांकि, अन्य 15 निर्दलीय प्रत्याशी भी मैदान में हैं।

#CityStates #Bareilly #Budaun #Moradabad #Pilibhit #Rampur #Shahjahanpur #UttarPradesh #MlcElectionCounting #TeacherMlcElection #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 27, 2026, 08:46 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




शिक्षक एमएलसी चुनाव: बरेली में 35149 वोटों की गिनती जारी, देर रात तक नतीजे आने की उम्मीद #CityStates #Bareilly #Budaun #Moradabad #Pilibhit #Rampur #Shahjahanpur #UttarPradesh #MlcElectionCounting #TeacherMlcElection #VaranasiLiveNews