Haryana: बैंक मैनेजर समेत पांच ने ग्राहक से साथ पी शराब, फिर चुराए 9.90 लाख कैश; केस दर्ज

ग्राहक को शराब पिलाकर 9.90 लाख रुपये चोरी करने के आरोप में उचाना पुलिस ने बैंक मैनेजर समेत पांच लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। एएसआई अनिल कुमार ने बताया मामले की जांच की जा रही है। हिसार जिला के गांव बीड़ बबरान निवासी अजय कुमार ने एफआईआर में बताया कि उसका खाता बैंक ऑफ बड़ौदा उचाना में है। बैंक के मैनेजर मोनिल बंसल को वह पिछले सात-आठ माह से जानता है। उसने बताया कि वह दो महीने पहले तक मैनेजर का कार चालक भी था। अजय ने बताया कि उसने 23 अप्रैल सुबह मैनेजर मोनिल को फोन किया कि उसे 9.90 लाख रुपये खाते से निकालने हैं। दोपहर बाद मैनेजर ने फोन किया कि नकदी का इंतजाम हो गया है पांच बजे के आसपास रुपये लेने आ जाना। इसके बाद वह लगभग छह बजे उचाना पहुंचा। उसने अपने नाम का चेक काउंटर पर दिया। उसके बाद मोनिल ने रुपये गिनवाए और बैग वहीं काउंटर पर रखकर बैंक के ऊपर वाले कमरे में चलने को कहा। अनिल ने बताया कि इसके बाद वह दोनों ऊपर चले गए और उसके बाद कुलदीप रुपये का बैग ऊपर लेकर आया और वहीं कमरे में रख दिया। अजय ने बताया कि इसके बाद वह, मोनिल, कुलदीप, नरेश, मुकेश, अनिल के साथ छत पर बैठकर शराब पीने लगा। शराब पीने के बाद सभी ने ढाबे पर खाना भी खाया। खाना खाने के बाद वह कुलदीप तथा मोनिल के साथ बैंक पहुंचा। कुछ देर बाद उसने ऊपर जाकर बैग देखा तो नहीं मिला। इसके बाद बैंक मैनेजर मोनिल को बताया कि उसे पैसों वाला बैग नहीं मिल रहा है। उन्होंने बैंक खोलकर छानबीन की और कैमरे जांचे। जब उसने मोनिल को डायल-112 पर कॉल करने के लिए बोला तो उसने कहा कि उसे नरेश (बैंक कैशियर) पर शक है। फिर उसने मुकेश को भी फोन किया। इसके बादडायल 112 पर फोन करने पर मोनिल ने उसे कहा कि तुम सुबह अपने परिवारजनों के साथ नरेश के घर जाओ और उससे पूछताछ करो। उन्होंने डायल 112 पर फोन किया। इसके बाद पुलिस की गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची और उन्हें घटना की जानकारी दी। पुलिस ने इस मामले में मोनिल, कुलदीप, नरेश, मुकेश और अनिल के खिलाफ राशि चोरी करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

#CityStates #Haryana #Jind #BankManagerStoleRs9.90Lakh #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 25, 2026, 17:39 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Haryana: बैंक मैनेजर समेत पांच ने ग्राहक से साथ पी शराब, फिर चुराए 9.90 लाख कैश; केस दर्ज #CityStates #Haryana #Jind #BankManagerStoleRs9.90Lakh #VaranasiLiveNews