बदरीनाथ धाम : आज से होगी आस्था पथ की मरम्मत

फोटोनगर पंचायत का 50 सदस्यीय दल पहुंचा धामसंवाद न्यूज एजेंसीगोपेश्वर। नगर पंचायत बदरीनाथ का 50 सदस्यीय दल बुधवार को बदरीनाथ धाम पहुंच गया है। दल के सदस्य धाम में जगह-जगह जमी बर्फ को हटाने के साथ ही साफ-सफाई, पथ प्रकाश, वाटर एटीएम स्थापित करने, आस्था पथ की मरम्मत, अनुरक्षण व रंग-रोगन कार्य संभालेंगे। बदरीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को सुबह 6.15 बजे खुलेंगे। मौसम सामान्य होने के बाद बुधवार को नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी सुनील पुरोहित के साथ 50 सदस्यीय अग्रिम दल बदरीनाथ धाम पहुंचा। उपजिलाधिकारी ज्योतिर्मठ चंद्रशेखर वशिष्ठ ने बताया कि बदरीनाथ धाम में यात्रा पूर्व व्यवस्थाएं चाक-चौबंद कर ली जाएंगी। नगर पंचायत की ओर से यात्रा तैयारियां शुरू भी कर ली गई हैं। इधर नपं के ईओ सुनील पुरोहित ने बताया कि आस्था पथ पर जगह-जगह बर्फ जमी है। इसे हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। बृहस्पतिवार से आस्था पथ की मरम्मत और साफ-सफाई के साथ ही अन्य यात्रा सुविधाएं जुटाई जाएंगी।

#BadrinathDham:AasthaPathWillBeRepairedFromToday #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 01, 2026, 19:22 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




बदरीनाथ धाम : आज से होगी आस्था पथ की मरम्मत #BadrinathDham:AasthaPathWillBeRepairedFromToday #VaranasiLiveNews