उज्जैन: बाबा महाकाल का भव्य श्रृंगार, भस्म आरती में उमड़े श्रद्धालु; जय श्री महाकाल से गूंजा परिसर

उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में बुधवार सुबह भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल का विशेष श्रृंगार किया गया। कार्तिक शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर सुबह चार बजे मंदिर के पट खुलने के बाद भगवान महाकाल का पंचामृत से अभिषेक किया गया। इसके बाद बाबा का कुमकुम, मावा और भांग से आकर्षक श्रृंगार कर भस्म रमाई गई। बाबा महाकाल के दिव्य स्वरूप के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर जय श्री महाकाल के उद्घोष से गूंज उठा। पंचामृत से किया बाबा महाकाल का अभिषेक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि कार्तिक शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर बाबा महाकाल का विशेष श्रृंगार किया गया। बुधवार सुबह चार बजे भस्म आरती के लिए मंदिर के पट खुलते ही पंडे-पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी देवी-देवताओं की प्रतिमाओं का पूजन किया। इसके बाद भगवान महाकाल का जलाभिषेक किया गया। जलाभिषेक के बाद दूध, दही, घी, शक्कर और फलों के रस से तैयार पंचामृत भगवान को अर्पित किया गया। इसके बाद प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया। कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को चांदी का मुकुट और मुंडमाला धारण कराई गई। कुमकुम, मावे और भांग से किया विशेष श्रृंगार बुधवार को बाबा महाकाल के श्रृंगार की खास बात कुमकुम, मावे और भांग का इस्तेमाल रहा। इन सामग्रियों से भगवान का आकर्षक श्रृंगार किया गया। इसके बाद बाबा महाकाल को भस्म अर्पित की गई और उन्होंने अपने दिव्य स्वरूप में भक्तों को दर्शन दिए। भस्म आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। भक्तों ने बाबा महाकाल के दिव्य स्वरूप के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और भक्ति में लीन होकर जय श्री महाकाल के जयकारे लगाए। मान्यता है कि भस्म अर्पित करने के बाद भगवान महाकाल निराकार से साकार स्वरूप में भक्तों को दर्शन देते हैं। महाकाल मंदिर में आरती का समय श्री महाकालेश्वर मंदिर में प्रतिदिन अलग-अलग समय पर आरती और पूजन किया जाता है। मंदिर में आरती का निर्धारित समय इस प्रकार है। भस्म आरती: सुबह 4:00 से 6:00 बजे तक दद्योदक आरती (बालभोग): सुबह 7:30 से 8:15 बजे तक भोग आरती: सुबह 10:30 से 11:15 बजे तक संध्या पूजन: शाम 5:00 से 5:45 बजे तक संध्या आरती: शाम 6:30 से 7:15 बजे तक शयन आरती: रात 10:30 से 11:00 बजे तक महाकाल मंदिर की जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर श्री महाकालेश्वर मंदिर से जुड़ी जानकारी के लिए श्रद्धालु टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 18002331008 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा महाकाल दर्शन, आरती, पूजन और दान सहित अन्य जानकारियां 24 घंटे इन नंबरों पर प्राप्त की जा सकती हैं। संपर्क नंबर: 0734-2559272, 0734-2559275, 0734-2559276 और 0734-2559277।

#CityStates #MadhyaPradesh #Ujjain #BabaMahakal #MahakaleshwarTemple #UjjainMahakal #BhasmaAarti #MahakalShringar #UjjainNews #MahakalDarshan #KumkumMawaBhangShringar #Jyotirlinga #MahakalTodayDarshan #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 18, 2026, 02:35 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




उज्जैन: बाबा महाकाल का भव्य श्रृंगार, भस्म आरती में उमड़े श्रद्धालु; जय श्री महाकाल से गूंजा परिसर #CityStates #MadhyaPradesh #Ujjain #BabaMahakal #MahakaleshwarTemple #UjjainMahakal #BhasmaAarti #MahakalShringar #UjjainNews #MahakalDarshan #KumkumMawaBhangShringar #Jyotirlinga #MahakalTodayDarshan #VaranasiLiveNews