Mandi News: चांदी की पालकी में पहुंचेंगे बाबा कमलाहिया

धर्मपुर में नलवाड़ और देव मेले की तैयारियां तेजसंवाद न्यूज एजेंसीधर्मपुर (मंडी)। चार अप्रैल से शुरू होने जा रहे ऐतिहासिक नलवाड़ और देव मेले को लेकर क्षेत्र में उत्साह चरम पर है। इस बार मेले का विशेष आकर्षण का केंद्र क्षेत्र के कुलगुरु बाबा कमलाहिया रहेंगे, जो चांदी की पालकी में सवार होकर मेले में पहुंचकर अपने भक्तों को आशीर्वाद देंगे।जानकारी के अनुसार बाबा कमलाहिया की यह पालकी करीब आठ किलो शुद्ध चांदी से तैयार की गई है, जिसे बेहद आकर्षक और पारंपरिक शैली में बनाया गया है। पालकी की नक्काशी और डिजाइन श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। मेले के दौरान जब बाबा कमलाहिया इस चांदी की पालकी में विराजमान होकर पहुंचेंगे, तो पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूब जाएगा। मेले में क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक देवी-देवता भी शिरकत करेंगे। प्रशासन और मेला कमेटी की ओर से मेले की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। नलवाड़ और देव मेला चार से नौ अप्रैल तक राजकीय महाविद्यालय धर्मपुर के खेल मैदान में आयोजित किया जाएगा। यहां धार्मिक आस्था, संस्कृति और परंपरा का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा।

#BabaKamalahiyaWillArriveInASilverPalanquin #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 02, 2026, 15:41 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Mandi News: चांदी की पालकी में पहुंचेंगे बाबा कमलाहिया #BabaKamalahiyaWillArriveInASilverPalanquin #VaranasiLiveNews