Mandi News: भूकंप, आपदा में बचाव के बारे में किया जागरूक

कुल्लू। वर्ष 1905 में कांगड़ा में आए भूकंप की 121वीं वर्षगांठ पर शनिवार को कुल्लू में जागरूकता मॉकड्रिल करवाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी कुल्लू डॉ. रंजीत ठाकुर ने की। इस अवसर पर प्रतिभागियों ने क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में नुक्कड़ नाटक, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताओं के माध्यम से लोगों आपदा के दौरान बचाव और सतर्कता के उपायों के बारे में जागरूक किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार भी दिए गए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कुल्लू डॉ. रंजीत ठाकुर ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को आपात स्थिति में सही प्रतिक्रिया देने के लिए तैयार करना था।

#AwarenessAboutEarthquakeAndDisasterPrevention #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 04, 2026, 16:26 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Mandi News: भूकंप, आपदा में बचाव के बारे में किया जागरूक #AwarenessAboutEarthquakeAndDisasterPrevention #VaranasiLiveNews