ऑस्ट्रेलिया की टीम घोषित: इंग्लैंड के खिलाफ सीमित ओवर सीरीज के लिए स्क्वाड का एलान, कई बड़े नामों को दिया आराम
ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ आगामी घरेलू सफेद गेंद की सीरीज के लिए अपनी टीमों का एलान कर दिया है, जिसमें कई बड़े खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। 13 नवंबर से शुरू होने वाली इस सीरीज में तीन वनडे और पांच टी20 मैच खेले जाएंगे। न्यूजीलैंड और भारत के खिलाफ आगामी आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की तैयारियों के मद्देनजर तेज गेंदबाज पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड को इस सीरीज से विश्राम दिया गया है। यह रोमांचक सीरीज 13 नवंबर को पर्थ में वनडे मुकाबले के साथ शुरू होगी, जिसके बाद 15 और 18 नवंबर को क्रमशः एडिलेड और होबार्ट में दूसरे और तीसरे मैच खेले जाएंगे। इसके बाद टी20 फॉर्मेट की शुरुआत 21 नवंबर को मेलबर्न से होगी। बाकी के चार टी20 मुकाबले गोल्ड कोस्ट, ब्रिस्बेन, सिडनी और कैनबरा में खेले जाएंगे और सीरीज का आखिरी मुकाबला दो दिसंबर को होगा।
#CricketNews #National #AustraliaSquads #AustraliaVsEngland #PatCummins #MitchelStarc #JoshHazlewood #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 02, 2026, 05:08 IST
ऑस्ट्रेलिया की टीम घोषित: इंग्लैंड के खिलाफ सीमित ओवर सीरीज के लिए स्क्वाड का एलान, कई बड़े नामों को दिया आराम #CricketNews #National #AustraliaSquads #AustraliaVsEngland #PatCummins #MitchelStarc #JoshHazlewood #VaranasiLiveNews
