Bareilly News: बहेड़ी व नवाबगंज चीनी मिलों की कुर्क संपत्तियों की नीलामी 17 को
बरेली। बोलीदाताओं की संख्या कम होने से बीते दिनों टली बहेड़ी और नवाबगंज चीनी मिलों की कुर्क संपत्तियों की नीलामी अब 17 नवंबर को होगी। नीलामी की प्रक्रिया पूरी करने के लिए बोलीदाताओं को 15 दिन का समय मिलेगा। मिल मालिक समेत प्रबंधन पर विधिक कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए हैं।शनिवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में नीलामी कमेटी का विस्तार करते हुए इसमें एडीएम सिटी अविनाश त्रिपाठी, एसडीएम नवाबगंज सचिन यादव और तहसीलदार नवाबगंज सत्येंद्र कटियार को शामिल किया गया। डीएम ने एसडीएम बहेड़ी को राजस्व संहिता नियमावली 2016 के प्रावधानों के तहत नीलामी की प्रक्रिया पूरी कराने के लिए प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए। डीएम ने गन्ना विकास समिति बहेड़ी के प्रभारी सचिव को वर्ष 2025-26 के बकाया गन्ना मूल्य के भुगतान प्रकरण में मिल प्रबंधन के खिलाफ विधिक कार्रवाई करने के लिए कहा। एसडीएम बहेड़ी को चीनी मिल मालिक और निदेशक मंडल के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। बैठक में एडीएम वित्त एवं राजस्व, जिला गन्ना अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
#AuctionOfAttachedAssetsOfBaheriAndNawabganjSugarMillsOnThe17th #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 01, 2026, 03:08 IST
Bareilly News: बहेड़ी व नवाबगंज चीनी मिलों की कुर्क संपत्तियों की नीलामी 17 को #AuctionOfAttachedAssetsOfBaheriAndNawabganjSugarMillsOnThe17th #VaranasiLiveNews
