Delhi NCR News: मुकुंदपुर मेट्रो डिपो में केबल चोरी का प्रयास, दो आरोपी को गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरोनई दिल्ली। मुकुंदपुर मेट्रो डिपो में घुसकर बदमाशों ने केबल चोरी करने की कोशिश की। बदमाश केबल चोरी कर भागने लगे, लेकिन वहां मौजूद सीआईएसएफ के जवान ने बदमाशों को मौके पर दबोच लिया। पहचान मुकुंदपुर निवासी सुरजीत (19) और बुराड़ी निवासी सचिन उर्फ सनी (27) के रूप में हुई है। आजादपुर मेट्रो स्टेशन में दर्ज प्राथमिकी में सीआईएसएफ के जवान प्रेमपाल ने बताया कि वारदात 30 मार्च की तड़के करीब 4 बजे की है। वह मुकुंदपुर डिपो में शिफ्ट इंचार्ज के तौर पर ड्यूटी कर रहे थे। तभी वॉच टावर पर तैनात एक जवान ने उन्हें सूचना दी कि डिपो के संवेदनशील इलाके में दो संदिग्ध घुस गए हैं। सूचना मिलते ही प्रेमपाल सिंह मौके पर पहुंचे और देखा कि दोनों युवक मेट्रो की केबल चोरी कर वहां से भागने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होेंने घटना की जानकारी मेट्रो पुलिस को देने के बाद बदमाशों को दबोच लिया। सीआईएसएफ कर्मियों ने पुलिस के आने के बाद आरोपियों को उनके हवाले कर दिया। पुलिस ने उनके खिलाफ चोरी का प्रयास का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह मेट्रो की केबल काटने के लिए डिपो में घुसे थे।
#AttemptedCableTheftAtMukundpurMetroDepot #TwoAccusedArrested #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 03, 2026, 20:11 IST
Delhi NCR News: मुकुंदपुर मेट्रो डिपो में केबल चोरी का प्रयास, दो आरोपी को गिरफ्तार #AttemptedCableTheftAtMukundpurMetroDepot #TwoAccusedArrested #VaranasiLiveNews
