अनिरुद्ध और काव्या की शादी: विदेश में लेंगे सात फेरे, यहां होगा ग्रैंड रिसेप्शन; निमंत्रण पत्र हुआ वायरल
म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर और सनराइजर्स हैदराबाद की सह-मालकिन काव्या मारन की शादी की खबरें इन दिनों चर्चा में हैं। दोनों की शादी को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की बातें सामने आ रही हैं। आइए जानते हैं, दोनों की शादी और रिसेप्शन को लेकर अब तक क्या जानकारी सामने आई है। ग्रीस में शादी, चेन्नई में होगा रिसेप्शन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनिरुद्ध और काव्या ग्रीस में एक निजी समारोह में शादी कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि शादी 10 और 11 नवंबर को हो सकती है। इस समारोह में परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों के शामिल होने की उम्मीद है। हालांकि, शादी की तारीख और ग्रीस में होने वाले समारोह की जगह को लेकर अभी तक दोनों की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। वहीं, चेन्नई में होने वाले रिसेप्शन को लेकर काफी चर्चा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह कार्यक्रम 21 नवंबर को आईटीसी ग्रैंड चोला होटल में आयोजित किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि इस समारोह में राजनीति, फिल्म और अन्य क्षेत्रों की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हो सकती हैं।
#Entertainment #SouthCinema #National #AnirudhRavichander #AnirudhRavichanderWife #KavyaMaran #AnirudhRavichanderKavyaMaranWedding #KavyaMaranAndAnirudh #KavyaMaranWeddingInvitation #KavyaMaranWedding #KavyaMaranMarriage #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 28, 2026, 11:09 IST
अनिरुद्ध और काव्या की शादी: विदेश में लेंगे सात फेरे, यहां होगा ग्रैंड रिसेप्शन; निमंत्रण पत्र हुआ वायरल #Entertainment #SouthCinema #National #AnirudhRavichander #AnirudhRavichanderWife #KavyaMaran #AnirudhRavichanderKavyaMaranWedding #KavyaMaranAndAnirudh #KavyaMaranWeddingInvitation #KavyaMaranWedding #KavyaMaranMarriage #VaranasiLiveNews
