Meerut News: सहकारी समिति पर खाद न मिलने से नाराज किसानों का हंगामा

संवाद न्यूज एजेंसी सरूरपुर। गेहूं की कटाई के बाद गन्ना व अन्य फसलों की बुवाई में जुटे क्षेत्र के किसान इन दिनों खाद की किल्लत से जूझ रहे हैं। शनिवार को कस्बा करनावल स्थित सहकारी समिति के गोदाम पर खाद लेने पहुंचे किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी। पर्याप्त खाद न मिलने पर किसानों ने हंगामा कर दिया।ग्रामीणों के अनुसार सुबह से ही बड़ी संख्या में किसान समिति पर पहुंच गए थे लेकिन खाद की आपूर्ति कम होने के कारण लंबी कतारें लग गईं। घंटों इंतजार के बाद भी कई किसानों को खाद नहीं मिल सकी और उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा।ग्रामीण अनिल, अशोक, अनुज, सुरेंद्र पाल, नरेश, कुलदीप, कृष्णपाल, गौरव, उपेंद्र, समीर व तेजपाल ने बताया कि समिति पर खाद और बीज की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। गन्ना समेत अन्य फसलों की बुवाई का यह महत्वपूर्ण समय है, ऐसे में खाद न मिलने से बुवाई प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि यदि समय पर खाद उपलब्ध नहीं हुई तो फसलों की पैदावार पर असर पड़ेगा और किसानों को नुकसान उठाना पड़ेगा। किसानों ने प्रशासन के प्रति नाराजगी जताते हुए जल्द खाद की आपूर्ति सुचारू कराने की मांग की है। किसानों ने जिला प्रशासन से सहकारी समितियों पर खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कराने की मांग की है, ताकि समय पर बुवाई हो सके और किसानों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े।

#AngryFarmersCreateRuckusAtCooperativeSocietyDueToNon-availabilityOfFertilizers #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 25, 2026, 17:46 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: सहकारी समिति पर खाद न मिलने से नाराज किसानों का हंगामा #AngryFarmersCreateRuckusAtCooperativeSocietyDueToNon-availabilityOfFertilizers #VaranasiLiveNews