एएमयू छात्रसंघ चुनाव: यूनियन हॉल की छत से गूंजेगा जेन-जी का एजेंडा, 22 हजार मतदाता, 13 मतदान केंद्र

एएमयू छात्रसंघ चुनाव अब अपने अहम पड़ाव पर पहुंच गया है। मंगलवार को यूनियन हॉल की छत पर प्रत्याशियों की फाइनल स्पीच होगी। यहां छात्र राजनीति के नए चेहरे यानी जेन-जी अपने मुद्दों, विचारों और एजेंडे के साथ छात्र-छात्राओं के सामने होंगे। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सचिव पद के प्रत्याशी अपने भाषणों के जरिये छात्र-छात्राओं को अपने पक्ष में लामबंद करने की कोशिश करेंगे। फाइनल स्पीच को लेकर यूनिवर्सिटी प्रशासन और चुनाव समिति ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रत्याशियों को राष्ट्र निर्माण में छात्र नेतृत्व का योगदान विषय पर अपनी बात रखनी है। हालांकि, विद्यार्थियों की नजरें इस पर भी रहेंगी कि प्रत्याशी कैंपस की समस्याओं, छात्रहित, शिक्षा, सुविधाओं और छात्रसंघ की भूमिका को लेकर क्या विजन पेश करते हैं। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सचिव पद के प्रत्याशी को पांच मिनट और एक मिनट अतिरिक्त समय दिया जाएगा। मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. जावेद तालिब ने बताया कि कार्यक्रम दोपहर 2:15 बजे शुरू होगा। 2 बजे यूनियन हॉल की छत का मुख्य प्रवेश द्वार बंद कर दिया जाएगा। प्रत्याशियों को क्रमांक संख्या के अवरोही क्रम में भाषण के लिए बुलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि फाइनल स्पीच के लिए डॉ. फसीह रागिब गौहर को संयोजक और डॉ. अहमद मुज्तबा सिद्दीकी को सह-संयोजक बनाया गया है। प्रत्याशी हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू समेत किसी भी भाषा में भाषण दे सकेंगे। उन्होंने प्रत्याशियों को चुनाव आचार संहिता का सख्ती से पालन करने की हिदायत दी है। भाषण में ऐसी टिप्पणी या शब्दों के इस्तेमाल से बचने को कहा गया है, जिससे चुनाव के आचार संहिता का उल्लंघन हो। छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग बैठने की व्यवस्था की गई है।

#CityStates #Aligarh #UttarPradesh #AmuNews #AmuStudentUnion #AligarhMuslimUniversity #FinalSpeech #UnionHallAmu #AmuStudentUnionElection #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 02, 2026, 07:18 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




एएमयू छात्रसंघ चुनाव: यूनियन हॉल की छत से गूंजेगा जेन-जी का एजेंडा, 22 हजार मतदाता, 13 मतदान केंद्र #CityStates #Aligarh #UttarPradesh #AmuNews #AmuStudentUnion #AligarhMuslimUniversity #FinalSpeech #UnionHallAmu #AmuStudentUnionElection #VaranasiLiveNews